फर्जी मेट्रोमोनियल सेंटर का पर्दाफाश, संचालक व महिला मैनेजर गिरफ्तार
ग्वालियर। 19 अक्टूबर को एडीजीपी डी. श्रीनिवास वर्मा को फरियादी विजय कुमार निवासी हिमाचल प्रदेश द्वारा द्वारा सूचना दी गई थी कि शादी कराने व रिष्ते दिखाने का झांसा देकर शुभ मेट्रीमोनियल कॉल सेंटर द्वारा 70 हजार रूपये की ठगी की गई है। एसएसपी अमित सांघी ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए जानकारी दी और साथ में एएसपी क्राइम राजेश दंडोतिया, टीआई क्राइम ब्रांच दामोदर गुप्ता मौजूद रहें।
टीआई क्राईम ब्रांच दामोदर गुप्ता ने क्राईम ब्रांच की टीम को उक्त मेट्रोमोनियल ऑफिस की पता करने के लिये भेजा गया। क्राईम टीम ने कार्यवाही के दौरान तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर फ्लैट नं.-204 व्हाइट हाउस बिल्डिंग सिटी सेंटर पहुॅचकर देखा तो उक्त फ्लैट में शुभ मेट्रोमोनियल कॉल सेंटर संचलित होना पाया गया। कॉल सेंटर में 02 पुरूष व 13 महिलायें उपस्थित मिली, जिनसे पूछताछ करने पर उन्होने बताया कि वह 5-5 हजार रूपये प्रतिमाह पर नौकरी कर रही हैं। क्राईम टीम ने कॉल सेंटर के संचालक व मैनेजर से पूछताछ की तो संचालक ने स्वयं को छत्तीसगढ़ तथा महिला मैनेजर ने ग्वालियर में रहना बताया। पुलिस टीम द्वारा उक्त संचालक व महिला मैनेजर से की गई पूछताछ में अनेक लोगों के साथ फर्जी मेट्रीमोनियल कॉल सेंटर चलाकर शादी का कराने व रिष्ते दिखाने का झांसा देकर ठगी के मामले सामने आये हैं।
क्राईम ब्रांच टीम द्वार उक्त दोनो को हिरासत में लेकर कॉल सेंटर से 33 मोबाइल, 10 कम्यूटर, 55 हजार रूपये नगद, रजिस्टर व कॉल सेंटर से संबधित अन्य सामग्री को विधिवत जप्त किया है। पूछताछ में अभी तक करीब 125 लोगों के साथ किये गये धोखाधड़ी के प्रकरण सामने आये हैं और इनके 2 बैंकों में एकाउंट है एक पीएनबी और दूसरा एसबीआई में बैंक में है जिसमें पीएनबी बैंक के खाते में 25 हजार रूपये बैलेंस तथा एसबीआई की जानकारी नहीं मिल पायी है।

