Latestअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

प्रोटेम स्पीकर ने दिलाई 28 विधायकों को शपथ

भोपाल. मध्य प्रदेश की 28 सीटों पर हुए उपचुनावों में जीत हासिल करने वाले सभी नवनिर्वाचित विधायकों ने शपथ ग्रहण की। विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने सभी नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई इस दौरान सभी नवनिर्वाचित 28 विधायकों को प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा को धन्यवाद दिया।
जानकारी के अनुसार 28 दिसंबर से शीतकालीन सत्र की शुरूआत होनी थी लेकिन कोरोना विधानसभा कर्मचारी और विधायकों के कोरोना संक्रमित होने के कारण सत्र का स्थागित कर दिया गया। सत्र स्थागित की जानकारी देते हुए संसदीय मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि कोरोना के चलते सत्र स्थगित करने का फैसला किया गया है। इसी बीच नरोत्तम मिश्रा का बयान सामने आया था कि अब अगला बजट सत्र ही होगा।
वहीं जिन विधायकों ने प्रश्न लगाए उनसे मंत्री वन टू वन बातचीत करेंगे। प्रश्न लगाने वाले विधायकों की समिति बनाई जाएगी। नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि 50 से ज्यादा कर्मचारी और 10 विधायक भी हुए कोरोना पॉजिटिव हुए है। दूसरी ओर विधानसभा सत्र को स्थागित करने का फैसला सर्वदलीय बैठक में लिया गया था रविवार को प्रोटेम स्पीकर ने सर्वदलीय बैठक बुलाई थी इस बैठक में कोरोना वायरस के कारण सदन की कार्रवाई को स्थागिम करने का फैसला किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *