Newsराजनीतिराज्य

प्रिंसीपल ने मांगी फीस तो छात्र ने की बदतमीजी, टीचर ने थप्पड़ मारा तो छात्र ने भी जड़ दिया और पकड़ा गला, एट्रोसिटी एक्ट में FIR दर्ज

मारपीट का सीसीटीवी फुटेज सामने आया हे। इसमें दोनों मारपीट करते दिख रहे हैं। - Dainik Bhaskar

ग्वालियर. एक प्रायवेट स्कूल में लेडी टीचर और छात्रा के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ऐसा पता लगा है कि स्टूडेंट अपनी 11वीं की मार्कशीट लेने के लिये स्कूल पहुंचा था। लेकिन बकाया फीस को लेकर टीचर से बहस हो गयी। जिससे टीचर ने छड़ी से उसे पीटा तो छात्र ने भी टीचर में थप्पड़ जड़ दिया।
यह पूरा घटनाक्रम हजीरा के सीबीएस पब्लिक स्कूल में 2 दिन पहले का बताया जा रहा है। शनिवार को वीडियो सामने आने के बाद और दोनों पक्षों के थाने पहुंचने के बाद पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों पर मामला दर्ज किया है।
छात्र ने लगाये शिक्षक पर आरोप
शहर के हजीरा थाना इलाके में स्थित कांच मिल में रहने वाला एक छात्र 17 वर्षीय यहां स्थित सीबीएस स्कूल में पढ़ाई करता था। उसने 1 वर्ष पूर्व 11वीं से स्कूल के साथ-साथ पढ़ाई भी छोड़ दी थी। छात्र अपनी 11वीं मार्कशीट और टीसी लेने के लिये स्कूल में गया तो स्कूल में बकाया फीस जमा करने की बात को लेकर प्रिंसीपल और टीचरों के साथ के विवाद हो गया। छात्र का आरोप है कि टीचर ने मार पिटाई के साथ ही उसे जाति सूचक गालियां भी दी।
एट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज
घटना के बाद दोनों पक्ष पुलिस थाने पहुचे और अपनी अपनी शिकायत दर्ज कराई है। छात्र की तरफ से की गई शिकायत में स्कूल प्रिंसिपल निशा सेंगर, टीचर रजनी और राकेश पर मारपीट सहित एट्रोसिटी एक्ट की धाराओं में केस कायम किया गया है। वहीं, स्कूल की तरफ से दिए गए शिकायती आवेदन में छात्र के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के केस दर्ज किया गया है। जिसे लेकर पुलिस दोनों के खिलाफ कार्रवाई में जुट गई है।
पुलिस का कहना
इस मामले में हजीरा टीआई शिवमंगल सिंह का कहना है कि स्कूल में विवाद के बाद टीचर व स्टूडेंट में मारपीट हुई है। जिसके बाद दोनों पक्ष थाना आए और दोनों की शिकायत को सुनते हुए मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *