Latestराज्यराष्ट्रीय

प्रदूषण के चलते दिल्ली के बाद अब हरियाणा में भी स्कूल बंद

नई दिल्ली. दिल्ली-एनसीआर समेत आस-पास के राज्यों में इन दिनों प्रदूषण का कहर देखने को मिल रहा है। इसके चलते सरकारें भी अब सतर्क नजर आ रही हैं। यही वजह है कि दिल्ली के बाद हरियाणा सरकार ने 4 जिलों के सभी स्कूलों को बंद कर दिया है। जानकारी के मुताबिक हरियाणा सरकार ने दिल्ली से सटे फरीदाबाद, गुरुग्राम, सोनीपत और झज्जर जिले के सभी सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों को बंद करने का ऐलान कर दिया है।

सड़कों पर गाड़िया कम करने का लक्ष्य
दरअसल, मौसम विभाग ने राज्य के मौसम को लेकर एक अनुमान जारी किया था, जिसमें कहा गया था कि राज्य में एक सप्ताह इसी तरह का मौसम बना रहेगा। इसके बाद हरियाणा सरकार ने दिल्ली की तर्ज पर 4 जिलों के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी कर दिया है। इस दौरान सरकारी दफ्तरों के कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम करेंगे। इसके साथ ही सरकार ने सड़कों पर वाहनों की संख्या में 30 फीसदी की कमी लाने का लक्ष्य रखा है।

निर्माण कार्य पर भी रोक
सरकार ने निजी कंपनियों से भी अनुरोध किया है कि वे अपने कर्मचारियों को घर से काम करने की सुविधा दें। सरकार का कहना है कि लोगों की सेहत के लिए यह कदम बहुत जरूरी है। वहीं जब पूरा देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है तो प्रदूषण को लेकर सतर्कता और भी जरूरी हो जाती है। इस दौरान राज्य में निर्माण कार्य पर भी पूरी तरह से रोक लगा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al betasus casibom maximcasino pashagaming maximcasino instagram ban service onlyfans agency matbet matbet betsat hızlıcasino matbet pashagaming