पोस्ट ग्रेजुएट इंडक्शन ट्रेनिंग प्रोग्राम से बनते हैं अच्छे डॉक्टर-डॉ. अक्षय निगम
ग्वालियर. गजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय एवं जयारोग्य अस्पताल समूह के ओल्ड ऑडिटोरियम में चिकित्सा महाविद्यालय की मेडिकल एजुकेशन यूनिट एवं एकेडमिक कमिटी द्वारा गजराराजा महाविद्यालय में प्रथम बार पोस्ट ग्रेजुएट इंडक्शन ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त विभाग के पीजी अनिवार्य रूप के उपस्थित हुए।
इसका शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के उपरांत अधिष्ठाता डा अक्षय निगमए अधीक्षक डा धाकड़ एवं अन्य सीनियर फैकल्टी द्वारा किया गया। प्रोग्राम में मेडिकल एजुकेशन यूनिट इंचार्ज डा अजय गौड विभागाध्यक्ष बाल रोगए डा धाकड़ए डा अक्षय निगमए डा संजीव सिंहए डा रंजना तिवारीए डा अजीत राजपूतए डा केपी रंजनए डा रवि अम्बे के साथ साथ अन्य वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा प्रोग्राम में समस्त पीजी को एकेडमिक एवं मरीजों के भीतर इलाज हेतु अपने अनुभव से उनका मार्ग दर्शन किया गया। इसके साथ साथ महाविद्यालय एवं जया रोग चिकित्सालय के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई। प्रोग्राम में समस्त पीजी को उनका पाठ्यक्रम समझने और अच्छा डॉक्टर बनने मैं बहुत लाभ हुआ। यह जानकारी जीआरएमसी के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. विशाल भार्गव ने दी।

