LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की अनर्गल टिप्पणी के खिलाफ एफआईआर के लिये एसपी को ज्ञापन

सरस्वती शिशु मंदिर के पूर्व छात्रों ने ज़ाहिर किया विरोध
ग्वालियर। देश के जाने माने शैक्षणिक संस्थान सरस्वती शिशु मंदिर को लेकर अनर्गल टिप्पणी को लेकर पूर्व छात्रों ने एसपी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने माँग की है की सिंह के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज की जाये। इसके लिये बतौर प्रमाण पैन ड्राइव भी पुलिस को सौंपी गई है।सरस्वती शिशु मंदिर ग्वालियर के पूर्व छात्रों ने आज गुरुवार की दोपहर एसपी अमित सांघी से मुलाक़ात कर ज्ञापन सौंपा।
पूर्व छात्रों ने दिग्विजय सिंह की टिप्पणी को लेकर विरोध ज़ाहिर किया। जिसमें उन्होंने कहा था कि सरस्वती शिशु मंदिर नफ़रत फैलाते है। जबकि पूर्व छात्रसंघ की ओर से साफ़ संदेश दिया गया कि सरस्वती शिशु मधुर से पढ़कर निकले छात्र प्रदेश और देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में अपना परचम फैला रहे है। इस मामले में कार्रवाई के लिये बतौर प्रमाण पैन ड्राइव भी पुलिस कप्तान को सौंपी गई है।
इस मौक़े पर विशेष रुप से नरेन्द्र पाल, रविन्द्र दीक्षित, अर्पण राऊत, तुष्मुल झा, अमित मिश्रा , जीतेन्द्र दिक्षित, रानू घुरैया, गौरव भदौरिया, राजीव शुक्ला , तरुण शर्मा समेत अन्य साथी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *