पूर्व क्रिकेटर और कैबिनेट चेतन चौहान का निधन
नई दिल्ली. पूर्व क्रिकेटर और यूपी के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान 73 का रविवार को निधन हो गया है। कोरोना संक्रमित होने के बाद उनका गुरूग्राम के मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। पिछले माह वह संक्रमित हो गये थे। यूपी मंत्रिमण्डल में चौहान के पास सैनिक कल्याण, होमगार्ड, पीआरडी और नागरिक सुरक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी थी। वह दो बार लोकसभा सांसद भी रह चुके हैं।
कोरोना के चलते अभी तक यूपी के दो मंत्रियों की जान जा चुकी है। 2 अग्रस्त को मंत्री कमलारानी वरूण का भी कोरोना के चलते निधन हो गया था। कोरोना पॉजिटिव आने के बाद चेतन चौहान को किड़नी और ब्लड प्रेशन की जुड़ी परेशानी हो रही थी। उसके बाद उन्हें मेदांता अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया था। इसी बीच उनकी कोरोना रिपोर्ट दो बार निगेटिव होने के बाद भी तीसरी बार पॉजिटिव आई थी।

