Latestराज्यराष्ट्रीय

पुलिस ने बंदूक की दुकानों का रिकॉर्ड चेक किया, कारतूस व हथियारों के क्रय-विक्रय का रिकॉर्ड खंगाला

भिंड. कोतवाली थाना पुलिस ने शहरी क्षेत्र की बंदूकों की दुकानों रिकॉर्ड चेकिंग अभियान शुरू किया हुआ है। कोतवाली थाना पुलिस शहर के बंदूक की दुकानों को पहुंचकर हथियारों की संख्या देखी और कारतूस विक्रय का रिकॉर्ड को देखा। शहरी क्षेत्र में आए दिन होने वाली फायरिंग की घटनाओं पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस सक्रिय हो चुकी है। भिंड की कोतवाली थाना पुलिस लगाता उन पहलुओं पर जांच कर रही है जिन के कारण शहरी क्षेत्र में बदमाश आए दिन हवाई फायर दहशत फैलाते थे। ऐसे बदमाशों पर नकेल कसने के लिए भिंड की देहात थाना कोतवाली थाना पुलिस पूरी तरह सक्रिय है।

देहात न कोतवाली, दोनों ही थानों की पुलिस शहरी क्षेत्र में देर रात तक आवारागर्दी करने वाले युवकों को पकड़ रही है। ऐसे युवकों की तलाश कर उनको समय रहते घर पहुंच ने की हिदायत भी दे रही है। कोतवाली थाना पुलिस शनिवार को शहरी क्षेत्र के अंदर स्थित बंदूकों की दुकानों के लाइसेंसों को चेक किया। इन बंदूकों पर उपस्थित हथियारों की विस्तृत जानकारी ली। पिछले 1 साल के अंदर इन दुकानों द्वारा बेचे गए लाइसेंसी हथियारों के बारे में जाना। साथ ही कारतूसों की खरीद-फरोख्त के रिकार्ड देखा। खाली खोके जमा कराए जाने को लेकर भी रिकॉर्ड खंगाला।

कोतवाली थाना प्रभारी रविंद्र शर्मा ने बताया शहरी क्षेत्र में स्थित बंदूकों की दुकानों की चेकिंग कर सख्त हिदायत दी जा रही है कि अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों से दूर रहे। ऐसे व्यक्तियों के द्वारा कारतूस की खरीद-फरोख्त ना की जाए। यद्यपि कोई संदिग्ध व्यक्ति कारतूस की खरीद-फरोख्त के लिए आता है तो उसकी जानकारी पुलिस को दी जाए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al superbetin pashagaming jojobet jojobet giriş holiganbet instagram unban service instagram unban service