पुलिस को मिली कामयाबी-बीएसएफ के इंस्पेक्टर 71लाख रूपये ठगने में पुलिस ने इंजीनियरिंग के 3 छात्र दबोचे
ग्वालियर. बीएसएफ के इंस्पेक्टर से 71 लाख रूपये ठगने वाले इंजीनियर कर रहे 5 छात्रों में से 3 लोगों को को गोतमबुद्ध नगर स्थित नॉलेज पार्क थाना इलाके से सनहैवन बॉयज हॉस्टल से झारखड निवासी आफताब अहमद खान, कोटा निवासी अंकित वर्मा, दिल्ली के द्वारका, जनकपुर निवासी अखिल सिंह वैश्य को गिरफ्तार किया है। ठगों की गिरफ्तारी कार्यवाही को सायबर इंस्पेक्टर आरबी शर्मा ने अंजाम दिया है।
एसपी धर्मवीर सिंह ने बताया टेकनपुर निवासी अवसार अहमद ने कहा है कि मेरे मोबाइल पर व्हाट्स कॉल आया था बोला कि मैं मुम्बई सायबर ब्रांच से बोल रहा हूं। आपके खिलाफ मनी लॉड्रिंग के केस में आपका अरेस्ट वांरट है और आपके परिवार को भी अरेस्ट करने के ऑर्डर है अभी आप 15 लाख रूपये जमा करो। आपको केस खत्म होने पर आपको लौटा दिये जायेंगे। इस तरह से बारी-बारी मुझसे करीब 71 लाख रूपये की डिजीटल अरेस्ट कर धोखाधडी की गयी है। सायबरों द्वारा बातों में लेकर 71 लाख रूपये अलग-अलग बैंक खाते में ट्रांसफर कर लिये है।
सायबर क्राइम विंग द्वारा की गयी कार्यवाही
इंजीनियरिंग छात्रों के खाते में पहले ट्रांसफर के मामले में सायबर क्राइम विंग की टीम को उक्त प्रकरण में वांछित आरोपियों को पकड वाछिंत आरोपियों को पकड़ने हेतु लगाया गया। दौराने विवेचना पुलिस टीम द्वारा बैंकिंग व तकनीकी सहायता के आधार पर उन बैंक खातों की जानकारी एकत्रित की गई जिनमें ठगी के पैसे ट्रांसफर कराये गये थे। बैंक खातों की जानकारी एकत्रित कर पुलिस टीम ने पूर्व में उरई जिला जालौन ;द्ध से 2 खाताधारकों को गिरफ्तार किया जा चुका है। विवेचना के क्रम में पुलिस टीम द्वारा अन्य बैंक खातों की जानकारी एकत्रित की गई तो ज्ञात हुआ कि फरियादी द्वारा घटना के दौरान 29ए000ध्. रुपये जिस बैंक खाता में स्थानांतरित किये थेए वह खाता नोएडा उण्प्रण् में संचालित होना पाया गया। जिसके आधार पर पुलिस टीम द्वारा निवासी नोएडा उण्प्रण् मूल निवासी कोटा राजस्थान खाताधारक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसकी निशादेही पर उसके अन्य दो साथियों को नोएडा उण्प्रण् से गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये आरोपियों से विस्तृत पूछताछ की गई तो उन्होने बताया कि वह बॉयज हॉस्टल में रहकर स्टूडेंट्स को पैसों का लालच देकर सायबर फ्रॉड की राशि उनमें ट्रांसफर कराने के लिये बैंक खाता खुलवाने हेतु प्रोत्साहित करते थे। उसके बाद वह स्टूडेंट्स के बैंक खातों को टेलीग्राम पर अपने चाइनीज साइबर अपराधियों को खाता भेजकर उन बैंक खातों में सायबर फ्रॉड का पैसा लोगों से ठगी कर स्थानांतरित कराते थे। इसके एवज में चाइनीज ठगों द्वारा उन्हे 06 प्रतिशत कमीशन दिया जाता था।
पकड़े गये आरोपियों द्वारा खातों में आए ठगी के पैसों को एटीएम कार्ड के माध्यम से नगद अथवा ऑनलाइन निकासी कर 06 प्रतिशत कमीशन काटकर अन्य राशि की यूएसडीटी चाइनीज सायबर अपराधियों को उनके बताये गये वॉलेट में ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिया जाता था। पकडे गये तीनों आरोपीगण नोएडा के कॉलेजों में छात्र हैं। पकडे गये आरोपियों से 03 मोबाइल फोनए एवं विभिन्न बैंकों के 06 एटीएम कार्ड विधिवत जप्त किये गये है। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये आरोपियों के पास से मिले मोबाइलों से चाइनीज सायबर अपराधियों के संबंध में जानकारी एकत्रित की जा रही है।

