भतीजी से छेड़छाड़ का विरोध करने बदमाशों ने चाचा से की मारपीट, दिन दहाडे बीच सड़क की पिटाई, पार्षद बोले -जुलूस निकाले बदमाशों का इनाम दूंगा
शिवपुरी. भतीजी के साथ छेड़छाड़ करने का विरोध करने पर 4 बदमाशों ने चाचा को सरेराह पीटा और पत्थर मारकर चाचा-भतीजी को चोट पहुंचाने का प्रयास किया है। घटनास्थल पर एकत्र हुए लोगों ने इन्हें बचाया। इस दौरान 3 बदमाश भाग निकले। एक को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। है। मामला ग्वालियर बायपास पर रविवार की शाम 5 बजे का है। इसका वीडियो सोमवार को सामने आया है। पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश में टीमें रवाना कर दी है। स्थानीय पार्षद ने सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी कर बदमाशों को दबोचने वाले पुलिसकर्मियों को इनाम देने की बात कहीं है।
लायब्रेरी से पढ़कर वापिस लोट रही थी नाबालिग
पुलिस के अनुसार रविवार की शाम को नाबालिग अपने चाचा के साथ लायब्रेरी से पढ़ाई कर मोटरसाईकिल से वापिस लौट रही थी। उनके साथ चल रही 2 अन्य बाइक सवार 4 लड़कों ने नाबालिग पर अश्लील कॉमेंट किया और उसके चाचा ने विरोध किया तो बदमाशों ने उनकी बाइक रूकवा ली और चाचा को पकड़कर लात-घूसों और बेल्ट से मारपीट शुरू कर दी।
घरों पर ताले डालकर भाग निकले तीन बदमाश
सड़क पर मारपीट होती देख कुछ राहगीर रुक गए। उन्होंने चाचा-भतीजी को बदमाशों से बचाया। पुलिस को फोन किया। एक बदमाश को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। कोतवाली पुलिस के पहुंचने पर उसे सौंप दिया। कोतवाली प्रभारी कृपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि राजा शाक्य, आमिर और उनके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। राजा शाक्य गिरफ्त में है। अन्य तीन बदमाशों के घरों में ताला लटका मिला है। उनकी तलाश की जा रही है।
वारदात की दो तस्वीरें…



