Uncategorized

पीएनबी के फील्ड ऑफीसर पंकज की मारपीट से हुई मौत, पुलिस बोली पीएम रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही होगी

पंकज शर्मा को परिवार वालों ने 25 जुलाई को महाराजपुरा में शनिचरा रोड स्थित मिनी गोल्डन संस्कार नशामुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था। - Dainik Bhaskar

ग्वालियर. पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के फील्ड ऑफिसर की मिनी गोल्डन संस्कार नशामुक्ति केन्द्र में संदिग्ध हालत में मृत्यु हो गयी है। परिजनों का आरोप है कि एक दिन पहले पंकज नशामुक्ति केन्द्र में मिल रही प्रताड़ना से तंग आकर वहां से भाग गया। वह पूरी तरह स्वस्थ्य था लेकिन मंगलवार की रात 12 अगस्त को केन्द्र वाले उसे बड़ागांव खुरैरी के पास से पकड़कर वापिस ले गये थे। रात भर हाथ-पैर बांध पीटा गया। जिससे उसकी मौत हो गयी। घटना का पता चलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने बताया है कि पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही की जायेगी।
नशा मुक्ति केन्द्र की तरफ से बुधवार 13 अगस्त सुबह 5 बजे परिजनों का खबर की गयी कि उनके बेटे पंकज की तबियत अचानक खराब हो गयी। परिजनों ने जब ट्रॉमा सेंटर पहुंचे तो वहां स्ट्रेचर पर पंकज की लाश पड़ी थी। घटना के बाद से ही नशा मुक्ति केन्द्र के संचालक वहां से भाग गये। परिजन हत्या का मामला दर्ज कराने की मांग कर रहे हैं।
क्या है मामला
ग्वालियर के उपनगर मुरार त्यागी नगर निवासी पंकज (33) पुत्र अशोक शर्मा पंजाब नेशनल बैंक की क्रेडिट शाखा में फील्ड ऑफिसर था। उसे कुछ समय से बुरी तरह से सूखे नशे (स्मैक-गांजा) की लत लग गई थी। जब ये हद से ज्यादा हो गई तो परिवार वालों ने 25 जुलाई को पंकज को महाराजपुरा में शनिचरा रोड स्थित मिनी गोल्डन संस्कार नशामुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था। मंगलवार सुबह (12 अगस्त) पंकज समेत 7 से 8 युवक नशा मुक्ति केंद्र से भाग गए। पंकज अपने घर आया तो पूरी तरह से स्वस्थ था, लेकिन परिजन ने उसकी लत को देखते हुए नशा मुक्ति केंद्र को सूचना दे दी। केंद्र वाले आए और बड़ागांव खुरैरी के पास से पंकज को पकड़कर वापस ले गए।
बांधकर पीटने से हुई मौत -परिजन
अस्पताल में परिजनों ने पंकज के शव को देखा तो जगह-जगह गंभीर चोट के निशान थे। यह देखकर परिजन ने हंगामा कर दिया। उनका कहना था कि यह 24 घंटे पहले पंकज पूरी तरह से स्वस्थ्य था। उन्होंने नशा मुक्ति केन्द्र के संचालक विशाल कांकर, हर्ष शिन्दे पर बांधकर मारपीट कर हत्या का आरोप लगाया है। इसके खिलाु एफआईआर और केन्द्र को बन्द करने की माग की है।
पीएम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करेंगे
महाराजपुरा थाना प्रभारी धर्मेंद्र यादव का कहना है कि एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हुई है। शरीर पर चोट नजर आ रही है। परिजन ने नशामुक्ति केंद्र के लोगों पर मारपीट कर हत्या का आरोप लगाया है। जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *