Uncategorized

किसान दिवस पर होगा किसानों का सम्मान और होगा कवि सम्मेलन-महेद्र यादव

ग्वालियर. बलराम जयंती एवं किसान दिवस के मौके पर किसानों को सम्मानित किया जायेगा। केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वर्ष 2006 से बलराम जयंती को किसान दिवस घोषित किये जाने के बाद से ही समिति प्रतिवर्ष ग्वालियर में विभिन्न क्षेत्रों में किसान सम्मान समारोह एवं अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन 14 अगस्त गुरूवार को 11 बजे कृषि विश्वविद्यालय के ठेंगड़ी भवन में आयोजित किया जा रहा है यह बात पत्रकार वाता्र में भाजपा नेता महेन्द्र यादव ने कहीं। किसान सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कृषि मंत्री ऐंदलसिंह कंसाना सम्मान समारोह की अध्यक्षता प्रद्युम्नसिंह तोमर और विशेष अतिथि राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के कुलगुरू डॉ. अरविंद शुक्ला होंगे।
किसान सम्मेलन में यह कवि होंगे शामिल
किसान सम्मान समारोह के उपरांत कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है। जिसमें यह कवि देवास से शंशिकांत यादव ‘‘शशि’’ इटावा से गीतकार राजीव राज, आगरा से कवियत्री सुश्री योगिता चौहान, मुंबई से सुनील समस्या, मथुरा से वीर रस के कवि सचिन दीखित शिरकत करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *