Latestराज्यराष्ट्रीय

पत्रकार अतुल राठौर की मौत पर परिजनों ने किया चक्काजाम,पत्नी को देंगे निगम में आउटसोर्स कर्मचारी की नौकरी

ग्वालियर. चार दिन पहले शनिवार रात को हादसे का शिकार हुए मीडिया कर्मी अतुल राठौर ने सोमवार-मंगलवार दरमियानी रात इलाज के दौरान मौत हो गई। बता दें कि शनिवार रात ड्यूटी से अपने घर लौटते वक्त अतुल की बाइक का अगला पहिया बीच सड़क पर खुले पड़े सीवर चेंबर में धंस गया था जिसके चलते अतुल उछलकर सिर के बल जमीन पर गिरकर हादसे में घायल हो गया था और उसे गंभीर हालत में जयरोग्य अस्पताल में भर्ती था। अतुल की मौत के बाद उसके परिजनों ने हजीरा चौराहे पर चक्काजाम कर दिया। मौके पर पहुंचे प्रशासन ने अतुल के परिजनों को सरकार की तरफ से 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता और पत्नी को नगर निगम में आउटसोर्स कर्मचारी की नौकरी देने का भरोसा दिलाया। जिसके बाद परिजनों ने सड़क पर लगा चक्का जाम खोल दिया।

नगर निगम में आउटसोर्स कर्मचारी की नौकरी की नियुक्ति दी जा रही
एसडीएम प्रदीप तोमर का कहना है कि एक सड़क हादसे में मीडिया कर्मी अतुल राठौर घायल हो गए थे और उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। उनके परिजनों द्वारा डेड बॉडी चौराहे पर लाकर रख दी गई थी और जाम लगा दिया था। जिसके बाद मामले का पता चलते ही जन प्रतिनिधि भी आए थे और उन सबसे चर्चा करने के उपरांत कुछ आर्थिक सहायता 5 लाख रुपये मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा स्वीकृत दे दी गई है। क्योंकि मृतक पत्रकार थे इसलिए उन्हें 4 लाख रुपए की राशि और दी जाएगी इसके अलावा कलेक्टर द्वारा रेडक्रॉस से 50 हजार रुपए की नगद राशि दी गई है, इस हादसे मैं जो भी लापरवाही बरतने वाले लोगों पर एफ आई आर की जा रही है मृतक के परिजन थाने गए हैं। साथ ही मीडिया कर्मी की पत्नी को नगर निगम में आउटसोर्स कर्मचारी की नौकरी की नियुक्ति दी जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *