Skip to content

ग्वालियर. सरकारी ठेकेदार ने पत्नी और बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी है। पुलिस और फोरेंसिंक टीम की शुरूआती जांच में यह लग रहा है कि इसके बाद ठेकेदार ने भी स्वयं को शूट कर आत्महत्या कर ली है। तीनों के शव घर पर मिले है। घटना बहोड़ापुर के 12 बीघा इलाके की है।
फोंरेंसिक एक्सपर्ट की शुरूआती जांच में माना जा रहा है कि पहले ठेकेदार नरेन्द्रसिंह चौहान 47, ने बेटे आदित्य 22, गोली मारी है। फिर पत्नी सीमा चौहान 42, को और इसके बाद स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। जांच के बीच पत्नी सीमा की हथेली पर सुसाइड नोट भी लिखा पाया गया है। इसमें लिखा है कि मेरा भाई हमारी मौत के लिये जिम्मेदार है।
306 बोर की राइफल से चली गोली
सीएसपी आयुष गुप्ता के मुताबिक घटना स्थल से पुलिस को ठेकेदार, उसके बेटे और पत्नी के शव के अलावा एक 306 बोर की राइफल मिली है। तीनों को एक-एक गोली लगी है। पास ही तीन खाली खोके और एक जिंदा राउंड मिला है। पुलिस को ठेकेदार की पत्नी के हाथ पर सुसाइड नोट के अलावा एक और चिट्ठी मिली है। जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
साले के साथ पार्टनरशिप, लेन-देन को लेकर विवाद
नरेंद्र सिंह चौहान मूल रूप से इटावा उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे। 15 साल पहले वह ग्वालियर आए थे। यहां कई लोगों के साथ मिलकर ठेके लिए और काम करना शुरू किया। इसके बाद अपने बेटे के नाम से आदित्य बिल्डर्स फर्म बनाई और अपने साले गुड्डू के साथ मिलकर काम करने लगे।अभी कुछ महीने पहले ही उनके संबंध अपने साले गुड्डू से बिगड़ने लगे थे। लेन-देन को लेकर साले से विवाद था। जिसके बाद साले ने कुछ शिकायतें की थीं। इसी के बाद से नरेंद्र तनाव में चल रहे थे।