पटेल नगर पर हाई वोल्टेज ड्रामा, अन्य युवक के साथ पत्नी को देखा तो आग बबूला हो गया पति, सड़क पर ही मारे चाटें
ग्वालियर. सड़क पर एक पति-पत्नी के बीच मारपीट का एक हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ है। जब पति ने सड़क पर पत्नी को किसी अन्य युवक के साथ घूमते हुए देखा तो वह आग बबूला हो गया। बिना कुछ सुने, जाने और समझें पत्नी को चाटें मारने शुरू कर दिए। पुलिस मौके पर पहुंची और हालात संभाले। पुलिस दोनों को थाने ले आई और यहां काउंसिलिंग करने के बाद दोनों को समझाइश देकर छोड़ दिया है। अब सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामे का VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें युवक, पत्नी को चांटे मारते हुए नजर आ रहा है।
वायरल होने के बाद चर्चित हुआ मामला
शहर के पटेल नगर में एक दंपती का सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा अब सोशल मीडिया पर आ गया है। पति ने पत्नी को पीटा तो राहगीर ने इसका VIDEO बनाकर सोशल मीडिया के एक प्लेटफार्म पर अपलोड कर दिया। इसके बाद वह काफी चर्चित भी हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल VIDEO विश्वविद्यालय थानाक्षेत्र के पटेल नगर चौराहे के पास का बताया जा रहा है। VIDEO में दिख रहे युवक और युवती पति-पत्नी बताए जा रहे हैं। पति ने पत्नी को किसी और के साथ घूमते हुए देख लिया था। बस फिर क्या था पति ने बीच रोड पर ही पत्नी की पहले पिटाई लगा दी, फिर उसके बाद ड्रामाबाजी का सिलसिला शुरू हो गया।
अगर दोनों में से कोई भी शिकायत करता है तो कार्रवाई की जाएगी
पति, पत्नी को साथ ले जाने के लिए कहता रहा, लेकिन पत्नी उसके साथ जाने को राजी नहीं हुई। इस हंगामे को होता देख वहां मौजूद कुछ लोगों ने दोनों की इसका का VIDEO बनाकर वायरल कर दिया और पुलिस को सूचना दी। हंगामे की खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को पुलिस गाड़ी में बैठा कर थाने ले आई। वहीं पुलिस ने दोनों से पूछताछ करने के बाद समझाइश देते हुए दोनों को छोड़ दिया। पुलिस का कहना है कि अगर दोनों में से कोई भी शिकायत करता है तो कार्रवाई की जाएगी।

