Latestराज्यराष्ट्रीय

बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी, नए नियम का ऐसे मिलेगा लाभ

भोपाल. प्रदेश के उन बिजली उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर आई है, जिनके पास स्थाई विद्युत कनेक्शन नहीं होने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है, ऐसे बिजली उपभोक्ताओं को स्थाई विद्युत कनेक्शन देने के लिए सरकार ने तैयारी कर ली है, इसके तहत प्रारंभिक चरण में एमपी के कुछ जिलों में निर्धारित शुल्क पर स्थाई बिजली कनेक्शन दिया जाएगा।

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के करीब 16 जिलों की स्थित अवैध कालोनियों में स्थाई बिजली कनेक्शन देने का निर्णय लिया है। यहां निवास कर रहे बिजली उपभोक्ताओं से विभाग द्वारा निर्धारित की गई राशि जमा करवाने के बाद उन्हें बिजली का कनेक्शन दे दिया जाएगा। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा अपने कार्यक्षेत्र में आने वाली सभी अघोषित अवैध कॉलोनियों के रहवासियों को भूखण्ड के क्षेत्रफल के आधार पर विद्युत अधो-संरचना शुल्क, कनेक्शन शुल्क एवं सप्लाई अफोर्डिंग चार्ज जोडक़र राशि निर्धारित की गई है, जिसके आधार पर उन्हें स्थाई विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराया जाएगा।

विद्युत वितरण कंपनी द्वारा अघोषित अवैध कॉलोनी में करीब 500 वर्गफुट क्षेत्रफल तक में रहने वाले गरीबी रेखा से नीचे के रहवासियों को करीब 34 हजार 256 रुपए जमा कराने होंगे, इसके बाद संबंधित को नया कनेक्शन दे दिया जाएगा। इसी प्रकार 500 वर्गफुट से ऊपर के रहवासियों को 34322 रुपए व 501 से 1000 वर्गफुट क्षेत्रफल के लिए 51223 रुपए, 1001 से 1500 वर्गफुट क्षेत्रफल के लिए 71 हजार188 रुपए एवं 1501 से 2000 वर्गफुट क्षेत्रफल तक के परिसर में स्थाई विद्युत कनेक्शन के लिए 88 हजार 875 रुपए का भुगतान करना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet matbet holiganbet güncel holiganbet matbet giriş sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet bets10 bets10 giriş vaycasino vaycasino giriş norabahis betcio meritbet betplay atlasbet grandpashabet jojobet holiganbet kralbet deneme bonusu veren siteler deneme bonusu veren siteler casibom casibom betgit sonbahis amgbahis gameofbet romabet betplay 1win casinoroyal betsalvador meritking meritking giriş casinowon bullbahis casibom casibom giriş matbet matbet giriş matsosyal betpas betpas giriş betnano betnano giriş betnano güncel giriş süperbetin superbetin meritking meritking giriş betturkey çorlu escort tekirdağ escort Extrabet Extrabet giriş Extrabet güncel bahsegel