LatestNewsराष्ट्रीय

पंचायती राज दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने लॉन्च किया ई-ग्राम स्वराज पार्टल व ऐप

नई दिल्ली. कोरोना संकट के बीच आज पंचायती राज दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सरपंचों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संवाद किया। पंचायत राज मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कार्यक्रम की शुरूआत की। मंत्री नरेंद्र सिंह ने सरकार द्वारा गांवों के विकास के लिए किए गए कामों का विवरण दिया इसके बाद पीएम मोदी ने ई-ग्राम स्वराज पोर्टल और ऐप लॉन्च किया।
अपनी मूलभूत आवश्यकताओं के लिए आत्मनिर्भर बने
पीएम मोदी ने स्वामित्व योजना भी लॉन्च की। पीएम मोदी ने देशासियों को पंचायती राज दिवस की शुभकामना देते हुए संवाद की शुरूआत की। पीएम ने कहा कि आज कोरोना संकट की मदद से हमें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात करना पड़ रही है। पीएम ने पुरस्कार विजेता सरपंचों को बधाई दी और कहा कि कोरोना ने काम करने का तरीका बदल दिया है। कोरोना संकट ने अपना सबसे बड़ा संदेश व अपना सबसे बड़ा सबक हमें दिया है कि हमें आत्मनिर्भर बनना पड़ेगा। गांव अपनी मूलभूत आवश्यकताओं के लिए आत्मनिर्भर बने, जिला अपने स्तर पर, राज्य अपने स्तर पर और इसी तरह पूरा देश कैसे आत्मनिर्भर बने अब ये बहुत आवश्यक हो गया है। एक दौर वो भी था जब देश की 100 से भी कम पंचायतें ब्रॉडबैंड से जुड़ी थी। अब सवा लाख से ज्यादा पंचायतों तक ब्रॉडबैंड पहुंच चुका है। इतना ही नहीं गांवों में कॉमन सर्विस सेंटरों की संख्या भी 3 लाख को पार कर रही है।
गांव व शहरों को नजदीक लाने के लिए 2 बड़े प्रोजेक्ट शुरू किए
पीएम मोदी ने कहा कि गांव के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए और गांव और शहरों को नजदीक लाने के लिए दो बड़े प्रोजेक्ट शुरू किए गए। पहला है ई-ग्रामस्वराज और दूसरा स्वामित्व योजना। इस पोर्टल और ऐप पर पंचायत के विकासकार्य की पूरी जानकारी उपलब्ध होंगी। इसके जरिए गांव का कोई भी नागरिक अपनी ग्राम पंचायत में क्या काम चल रहा है और काम कहां तक पहुंचा इसकी जानकारी अपने मोबाइल फोन पर पा सकेगा। इससे काम में पारदर्शिता आएगी।
पीएम मोदी ने कहा कि गांवों में संपत्ति को लेकर जो स्थिति रहती है उससे आप सब वाकिफ है। स्वामित्व योजना इसी को ठीक करने का एक प्रयास है। इस योजना के जरिए गांव के एक-एक सभी संपत्ति की ड्रोन से मैपिंग की जाएगी। लोगों को उनकी संपत्ति का स्वामित्व दिया जाएगा। इससे प्रॉपर्टी को लेकर जो भ्रम की स्थिति रहती है वो दूर होगी और इसके जरिए आप बैंकों से अपनी संपत्ति पर लोन भी ले सकेंगे। पीएम ने कहा कि इस योजना को पहले कुछ गांवों में लागू किया जाएगा और इसकी सफलता के बाद देश के सभी गांवों में लागू किया जाएगा।
क्या है ई-ग्राम स्वराज पोर्टल व ऐप
ग्राम पंचायत की विकास योजना के लिए सिंगल स्पेस
विकास योजना तैयार करना और लागू करना आसान
ऐप और पोर्टल से योजनाओं की जानकारी मिलेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al matbet pashagaming pashagaming perabet perabet giriş perabet perabet giriş matbet matbet giriş padişahbet virusbet virüsbet pokerklas perabet betsilin jojobet betpas