LatestNewsराष्ट्रीय

चीन व दूसरे देशों से लाई गई खराब एंटीबॉडी टेस्टिंग किट लॉटाएंगे- हर्षवर्धन

नई दिल्ली. केंद्रीय स्वास्थ्यमंत्री हर्षवर्धन ने कहा है कि चीन और अन्य देशों से आई खराब एंटीबॉडी रैपिड टेस्ट किट संबंधित देशों को वापस की जाएगी। ये किट कोरोना संक्रमण की जांच के लिए मंगाई गई थी। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इन टेस्ट किट का अभी एक पैसा भी भुगतान नहीं किया गया है। इन किट के नतीजों पर पश्चिम बंगाल फिर राजस्थान से शिकायतें आई थी इसके बाद इंडियन मेडिकल काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने इससे जांच करने पर दो दिरन की रोक लगा दी थी।
इस बीच देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 23 हजार 222 होगई है। शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में 58, राजस्थान में 36 और ओडिशा में एक मरीज की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ये आंकड़े कोविड-19 और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में संक्रमितों की कुल संख्या 23077 है। इनमें से 17610 का इलाज चल रहा है वहीं 4749 ठीक हुए है और 718 की मौत हुई है।
5 दिन में 47 प्रतिशत मरीज बढ़े
पिछले 5 दिनों में कोरोना संक्रमितों की संख्या में 7 हजार से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। गुरूवार को 1667 मामले सामने आए। एक दिन में यह मरीजों की सबसे बड़ी संख्या है। इससे पहले 19 अप्रैल को सबसे ज्यादा 1580 संक्रमित मिले थे। 18 अप्रैल को देश में 15724 मरीज थे तब से लेकर गुरूवार तक 7315 मरीज बढ़े है। यानी 5 दिन 46.52 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al matbet pashagaming pashagaming perabet perabet giriş perabet perabet giriş matbet matbet giriş padişahbet virusbet virüsbet pokerklas perabet betsilin jojobet betpas