LatestNewsराजनीतिराज्य

नर्सिंग स्टॉफ की भर्ती परीक्षा का पेपर लीक कराने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश

 पेपर लीक कराने वाले गिरोह के 08 सदस्यों को पुलिस ने लिया हिरासत में।
टेकनपुर स्थित एक होटल में परीक्षार्थियों को परीक्षा से पूर्व ही पेपर आउट कर, करा रहे थे सॉल्व।
क्राईम ब्रांच की कार्यवाही के बाद नेषनल हेल्थ मिषन म.प्र. ने उक्त परीक्षा की निरस्त।
ग्वालियर। नेशनल हेल्थ मिशन के तहत संविदा आधारित नर्सिंग स्टॉफ की भर्ती परीक्षा संपूर्ण मध्यप्रदेश में प्रातः 10 से 12 और दोपहर 3 से 5 दो पालियों में होनी तय थी। एसएसपी अमित सांघी को इनपुट मिला कि उक्त परीक्षा का पेपर लीक कर सॉल्व कराने वाला अन्तर्राज्यीय गिरोह ग्वालियर में सक्रिय है। उक्त सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा एएसपी (पूर्व/अपराध) राजेश दण्डोतिया को क्राईम ब्रांच कार्यवाही करने के लिये कहा गया।
थाना डबरा क्षेत्र के टेकनपुर स्थित एक होटल में दबिश दी तो पेपर लीक कराने वाले गिरोह के सदस्य उक्त परीक्षा का पेपर लिए हुए मिले। क्राईम ब्रांच टीम द्वारा नेशनल हेल्थ मिशन के तहत संविदा आधारित नर्सिंग स्टॉफ की परीक्षा के पेपर लीक कराने वाले गिरोह के 08 सदस्यों को हिरासत में ले लिया गया, पकड़े गये गिरोह के सदस्यों से पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि पकड़े गये गिरोह के सदस्यों में 02 व्यक्ति हरियाणा, 02 उत्तर प्रदेश, 01 बिहार तथा 03 ग्वालियर के हैं। पकड़े गये गिरोह से की गई प्रारम्भिक पूछताछ में ज्ञात हुआ कि उनके तार प्रदेश के बड़े जिलों भोपाल, इन्दौर, जबलपुर, सागर, रतलाम, रीवा आदि से जुड़े हुए हैं।
पकड़े गये गिरोह के सदस्यों से और अधिक पूछताछ करने पर उन्होने बताया कि उक्त गिरोह का मुख्य सरगना इलाहाबाद का रहने वाला है तथा उसी के द्वारा उक्त परीक्षा आयोजित कराने वाली कंपनी के जरिए पेपर आउट कराया गया है। ग्वालियर में मुख्य सरगना द्वारा अपने गिरोह के सदस्यों को परीक्षा में सम्मलित हो रहे परीक्षार्थियों के परिजनों से संपर्क स्थापित कर पेपर सॉल्ब कराने हेतु लगाया गया था जिसके एवज में उक्त गिरोह द्वारा परीक्षार्थियों के परिजनों से लाखों रूपयों का सौदा किया गया था। क्राईम ब्रांच टीम को मौके से एक लेपटॉप, 2 प्रिंटर मषीन, पेपर, सॉल्ब पेपर, परीक्षार्थियों की मार्कशीट तथा अन्य सामग्री मिली जिसे विधिवत जप्त किया गया। क्राईम ब्रांच ग्वालियर की टीम द्वारा अन्य जिलों की पुलिस से समन्वय स्थापित कर गिरोह के मुख्य सरगना सहित अन्य सदस्यों की तलाश हेतु दबिश दी जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet cratosroyalbet grandpashabet holiganbet holiganbet giriş holiganbet holiganbet giriş cratosroyalbet radissonbet gameofbet romabet jojobet holiganbet neritking 1win teosbet casinomilyon holiganbet holiganbet meritking meritking giriş meritking güncel giriş holiganbet holiganbet giriş kingroyal kingroyal giriş casibom casibom giriş casibom güncel giriş kingroyal güncel giriş holiganbet güncel giriş kulisbet meritking meritking giriş perabet perabet giriş betcio betcio giriş