Uncategorized

नरवाई में लगी आग फैली भूसे के कई कूप जले

ग्वालियर. डबरा के ग्राम अरूसी में शनिवार की शाम खेतों की नरवाई में लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, हवा के तेज झोंको की वजह से आग तेजी से फैली, कुछ ही मिनटों में कई भूसा कूप जल गये। आग की लपटें जब गांव की ओर बढ़ने लगी ता ग्रामीणों में दहशत फैल गयी। गांव के पास स्थित भूसे के कूपों तक आग पहुचते ही सभी ग्रामीण आग बुझाने में जुट गये।उन्होंने बाल्टियों से पानी डाला और मिट्टी डाली। खेत जोतकर आग को आगे बढ़ने से रोका। दावा छिड़कने वाली पेट्रोल मशीनों का भी उपयोग किया।
लोग बोले- समय पर नहीं पहुंची फायर ब्रिगेड
फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, लेकिन उसके देर से पहुंचने के कारण नुकसान बढ़ गया। दमकल टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। प्रत्यक्षदर्शियों सुनमान रावत का कहना है कि अगर फायर ब्रिगेड समय पर पहुंचती तो नुकसान कम होता। इस घटना में कई किसानों के भूसे के कूप जलकर राख हो गए। इससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से नरवाई जलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *