LatestNewsराज्य

नए साल में नए राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष दोनों तय हो जाएंगे

भोपाल. मध्य प्रदेश में बीजेपी अध्यक्ष को लेकर चल रही सुगबुगाहट पर पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने अहम इशारा किया है। उन्होंने ग्वालियर में कार्यकर्ताओं से बातों ही बातों में कह दिया कि अगली बार मैं ग्वालियर आऊंगा तो संगठन से हितानंद शर्मा तो साथ होंगे लेकिन प्रदेश अध्यक्ष के बारे में नहीं कह सकता। इस दौरान वीडी शर्मा को वे नेताजी कह रहे थे। बीजेपी के भीतरखाने में बीएल संतोष के इस बयान के मायने ये निकाले जा रहे हैं कि मौजूदा अध्यक्ष वीडी शर्मा अब रिपीट नहीं होंगे। उन्हें कोई दूसरी जिम्मेदारी देने पर विचार किया जा सकता है। फिलहाल वे खजुराहो से लोकसभा सांसद है।
बीएल संतोष ने सिर्फ नए चेहरे को लेकर ही इशारा नहीं किया, बल्कि ये भी साफ कर दिया कि नए साल में नए राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष दोनों तय हो जाएंगे। बीएल संतोष के इस बयान के बाद अब एक बार फिर इस बात की चर्चा है कि किसे मिलेगी एमपी बीजेपी की कमान। एक्सपर्ट के मुताबिक, इसके लिए बीजेपी चार फॉर्मूले इस्तेमाल कर सकती है। इन्हीं में से किसी एक फॉर्मूले को प्रदेश अध्यक्ष का चेहरा चुनने में अप्लाय किया जाएगा। हालांकि, एक्सपर्ट ये भी कहते हैं कि जिस तरह से नरेंद्र मोदी-अमित शाह की जोड़ी चौंकाने वाले फैसले लेती है, उसी तर्ज पर प्रदेश अध्यक्ष के चेहरे को लेकर किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al pokerklas superbetin maximcasino pashagaming maximcasino matbet matbet betsat hızlıcasino pashagaming jojobet jojobet giriş holiganbet