धमाकों की प्लानिंग, प्लॉटिंग और एग्जीक्यूशन, खुफिया यूनिट ने दहलाया लेबनान को
नई दिल्ली. लेबनान में 2 दिन से लगातार हुए सीरियल विस्फोटों में इजरायल की सैन्य टुकड़ी यूनिट 8200 ने अहम भूमिका निभाई है। दरअसल, यूनिट 8200 इजरायल की बेहद गोपनीय और हाईटेक मिलिट्री हे। जिसका काम है तकनीकी युद्ध लड़ना। लेबनान में हुए सीरियल धमाकों में इस तेज तर्रार यूनिट ने पूरी तरह से मोसाद का साथ निभाया। इस यूनिट की कहानी आपको हैरान कर देगी। लेबनान में हुए ताबड़तोंड़ धमाकों के बाद इजरायली खुफिया एजेंसी मोसाद का नाम ही सबसे ऊपर था। कारण यह कि दुनिया की सबसे खतरनाक खुफिया एजेंसीज में से एक मोसाद ही ऐसी खतरनाक और कोवर्ट ऑपरेशंस के लिये जानी जाती और फिर जब इल्माज इजरायल पर हो तो पहला शक तो मोसाद पर ही जाता है।
लेकिन अब साफ हुआ है कि लेबनान में हुए पेजर, बॉकी टॉकी और सोलर पैनल धमाकों के पीछे मोसाद नहीं, बल्कि इजरायली डिफेंस फोर्स यानी सेना की वह टुकड़ी है। जिसे यूनिय 8200 के नाम से जाना जाता है। यानी इस सीरियल ब्लास्ट की प्लानिंग से लेकर एग्जीक्यूश नतक में अगर कोई शामिल है तो वह है यूनिट 8200। हालांकि इजरायल ने अब तक इन विस्फोटो में अपना होने की बात खुलकर कबूल नहीं की है।

