LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

देसी कट्टे की गयी पूर्व पीएम शिंजो आबे की हत्या

ये है वो घर में बनाई गई बंदूक, जिससे पूर्व जापानी पीएम पर किया गया हमला.

नई दिल्ली. जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजों आबे की हत्या जिस पिस्टल से की गयी है वह एक देसी कट्टा या तमांचा है। जिसे हत्यारे ने अपने घर पर बनाया था। जापान में हथियारों को लेकर बेहद सख्त कानून है। हर कोई हथियार नहीं रख सकता। इसलिये हत्यारे ने इस बंदूक अपने घर पर ही बनाया था। जिसे जिपगन कहते है। यह भारत के कुछ राज्यों में अपराधियों द्वारा उपयोग में लाय जाने वाले कट्टे या तमंचे की तरह ही होता है।
जिपगन को साधारण भाषा में इंप्रोवाइज्ड फायर आर्म्स पाइपगन या स्लैमगन भी कहते हैं। इन हथियारों का अधिकृत फैक्ट्री में नहीं बनाया जाता है। यह अवैध रूप से तैयार किये जाते हैं। इनका मुख्य उद्देश्य सिर्फ टारगेट को मारना होता है। इनकी क्वालिटी और सटीकता का कोई भरोसा नहीं होता है। इसलिये कई बार ऐसे बंदूकों का उपयोग करते समय यह विस्फोट करके फट जाते हैं।
आमतौर पर अपराधी और घुसपैठिये ऐसी बंदूकों का इस्तेमाल करते हैं या फिर हिंसक समूहों द्वारा किया जाता है। कई देशों में ऐसे बंदूक सुरक्षा या शिकार के लिये भी बनाये जाते हैं। जापान के पूर्व पीएम को मारने के लिये जिस तरह के जिपगन का उपयोग किया गया है। उसमें 2 मेटल पाइप, तार, लकड़ी के ब्लॉक, सैलोटेप और लिथियम बैटरी विस्फोट के लिये उपयोग की गयी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *