देश में 2 दिन में कोरोना से 2 मौतें, 27 नए केस, एक्टिव मरीज 363 हुए
नई दिल्ली. देश में कोरोना के नए वैरिएंट से 2 दिन में म मरीजों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बेंगलुरू में कोरोना पीडित 84 साल के बुजुर्ग ने दम तोड दिया। इससे पहले ठाणे में 21 साल के युवक की मौत हुई थी। बीते दिन शनिवार को 23 नए कोरोना केस सामने आए। महाराष्ट्र के ठाणे में 8, राजस्थान-कर्नाटक में 5, उत्तराखंड-हरियाण में 3-3, मध्य प्रदेश के इंदौर में 2 और यूपी के नोएडा में एक मामला सामने आया है। कुल एक्टिव केसों की संख्या 363 पहुंच गई है।
देशभर में बढते मामलों के बीच शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने समीक्षा बैठक की। इस बैठक में इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च, स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग, डायरेक्टर जनरल हेल्थ सर्विसेज और नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल के अधिकारी शामिल हुए। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कोविड के नए मामले केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और कर्नाटक जैसे राज्यों से सामने आए है। हालांकि ज्यादातर केस हल्के माइल्ड है और मरीज होम आइसोलेशन में ठीक हो रहे है।

