LatestNewsराज्य

दिल्ली में यमुना का पानी घरों में घुसा, 10 हजार लोगों को हटाया

नई दिल्ली. पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल, जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड में तेज बारिश का दौर जारी है। पंजाब के सभी 23 जिलों में बुधवार को भी बाढ जैसे हालात है। 1200 से ज्यादा गांवों में पानी भरा है। अब तक 30 लोगों की मौत हुई है। 3 लोग लापता है और सभी स्कूल-कॉलेज की 7 सितंबर तक बंद करने का फैसला लिया गया है।
हरियाणा में झज्जर, हिसार, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र और पंचकूला के कई हिस्सों में 3 से 5 फीट तक पानी भरा है। यहां के 200 से ज्यादा स्कूल बंद है। अंबाला के सैकडों घरों में 2 से 4 फीट पानी भरा हुआ है। हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से 67 घंटे से लगातार पानी छोडा जा रहा है, इसके कारण दिल्ली में यमुना नदी खतरे के निशान 205 मीटर के ऊपर 206.80 मीटर पर बह रही है। नदी के पास बना लोहे का पुल बंद किया गया है। यमुना बाजार-तिब्बती बाजार, मोनेस्ट्री मार्केट में पानी भरा है। निचले इलाकों से 10 हजार लोगों को रेस्क्यू किया गया है। दिल्ली में स्कूल बंद रखे गए है। राजस्थान के जयपुर में तेज बारिश जारी है। यहां के सबसे बडे सरकारी अस्पताल एसएमएस में बारिश का पानी भर गया है। कोटा के दरा रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक नी लैंडस्लाइड हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al holiganbet betnano betnano giriş betparibu betparibu giriş casibom virüsbet kalebet perabet pashagaming virusbet imajbet perabet perabet giriş perabet perabet giriş egebet