LatestNewsराज्य

दिल्ली की IAS कोचिंग में 3 स्टूडेंट की मौत, कोचिंग मालिक और कोऑर्डिनेटर को गिरफ्तार

नई दिल्ली. दिल्ली में शनिवार रात को हुई बारिशा के चलते ओल्ड राजेंद्र नगर के राउ आईएएस कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भर गया। जलभराव के कारण 3 स्टूडेंट की डूबने से मौत हो गई। पुलिसने बताया कि शाम 7 बजू सूचना मिलने के बाद एनडीआरएफ को बुलाया गया। देर रात को 3 स्टूडेंट के शव निकाले गए। वहीं 14 छात्रों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। शनिवार रात को बिल्डिंग में पावर कट के कारण बेसमेंट की लाइब्रेरी का बायोमेट्रिक गेट जाम हो गया। बच्चे लाइब्रेरी के अंदर ही फंस गए। इसके बाद बेसमेंट में अंदर पानी घुसने लगा। पानी का प्रेशर तेज हुआ जिसके कारण बायोमेट्रिक गेट टूट गया। चश्मदीद ने बताया कि बहाव इतना तेज था कि सीढियां चढना मुश्किल हो रहा था। बाहर निकलने का सिर्फ एक ही गेट था। ऊपर जाने के लिए सिर्फ एक ही सीढी थी। महज 2 से 3 मिनट में ही पूरे बेसमेंट में 10 से 12 फीट पानी भर गया। बच्चे बेंच पर खडे हो गए बाद में बच्चों को बचाने के लिए रस्सियां फेंकी गई लेकिन पानी गंदा था इसलिए रस्सी दिखाई नहीं दी। कोचिंग मालिक और कोऑर्डिनेटर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
एमसीडी ने कहा लाइब्रेरी अवैध, बेसमेंट में सिर्फ स्टोरेज की अनुमति थी
2021 में एमसीडी की ओर से राउ आईएएस कोचिंग सेंटर को एमसीडी की ओर से सर्टिफिकेट जारी किया गया था। इसमें कहा गया था कि बेसमेंट में सिर्फ स्टोरेज की अनुमति है। वहां कोई व्यवसायिक गतिविधि नहीं चलाई जा सकती है। घटना के बाद एमसीडी ने कहा है कि कोचिंग सेंटर में लाइब्रेरी अवैध रूप से चलाई जा रही थी।
घटना के बाद से अबतक पुलिस-सरकार के 3 एक्शन
केस दर्ज, संचालक और कोऑर्डिनेटर गिरफ्तार
पुलिस ने बताया घटना को लेकर क्रिमिनल केस दर्ज कर लिया गया है। BNS की धारा 105, 106(1), 152, 290 और 35 के तहत FIR दर्ज की गई है। इसके अलावा कोचिंग मालिक और कॉर्डिनेटर को गिरफ्तार कर लिया गया है। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर कुछ सबूत इकट्ठे किए हैं। मामले गहन जांच की जाएगी।
दिल्ली सरकार ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए
दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने मुख्य सचिव नरेश कुमार को कोचिंग संस्थान के बेसमेंट में पानी भरने और छात्रों के फंसने की घटना की मजिस्ट्रेट जांच शुरू करने और 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।
बेसमेंट में कोचिंग चलाने वालों पर कार्रवाई के आदेश
दिल्ली मेयर शेली ओबेरॉय ने MCD कमिश्नर को निर्देश दिया है कि उन सभी कोचिंग सेंटर के खिलाफ कार्रवाई की जाए, जो बेसमेंट में व्यावसायिक गतिविधियां चला रहे हैं। यह नियमों का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि इस त्रासदी के लिए MCD के जिम्मेदार अधिकारियों की तत्काल जांच होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al betasus casibom maximcasino pashagaming maximcasino instagram ban service onlyfans agency matbet matbet betsat