दिन दहाडे दुकानदार को मारी गोली, चेहरा छिपाकर आया था बदमाश गिरफ्तार

ग्वालियर. एक नकाबपोश बदमाश ने दुकान के बाहर बेठे दुकानदार पर हत्या के इरादे से गोली चला दी। बदमाश का निशाना चूक गया और गोली दुकान के पैर मेूं लगी। जिससे वह जख्मी हो गया और उसकी जान बच गयी। घटना ग्वालियर थाना इलाके के चार शहर के नाके पर शनिवार की दोपहर 2 बजे की हैं हमला करने के बाद बदमाश घटनास्थल से फरार हो गया। वहीं आसपास के दुकानदारों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची जहां घायल दुकानदार को इलाज के लिये ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। पुलिस ने जब घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किये तो बदमाश गोली मारकर भागता हुआ दिखाई दिया। फिलहाल पुलिस ने घायल दुकानदार की शिकायत पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर कुछ ही घंटों में नाबालिग बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है।
क्या है मामला
ग्वालियर के गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित पिंटू पार्क की बीएसएफ कॉलोनी में रहने वाले रवि राठौर (पुत्र रामावतार राठौर, उम्र 23 वर्ष) एक दुकानदार हैं। उनकी दुकान ‘प्रभु जी इलेक्ट्रिकल्स’ चार शहर के नाके पर स्थित है। शनिवार दोपहर लगभग 2 बजे वह अपनी दुकान पर बैठे थे। तभी एक अज्ञात नकाबपोश बदमाश वहां आया और कमर से कट्टा निकालकर रवि राठौर को जान से मारने के इरादे से गोली चला दी।बदमाश का निशाना चूक गया और गोली रवि के घुटने में जा लगी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़े। गोली की आवाज सुनते ही आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंचे, तब तक बदमाश मौका पाकर वहां से भाग निकला।

