दिन दहाड़े बीच भरे बाजार में मारपीट और गोलीबारी, 6 नकाबपोश ने 2 युवकों को घेरकर लात-घूसों से पीटा
ग्वालियर. दो युवकों के साथ मारपीट और अवैध हथियार से फायरिंग का वीडियो सामने आया है। 6 नकाबपोश युवकों ने इन 2 युवकों को घेरकर लात-घूसों से मारपीट की है। इस बीच बदमाशों ने हवाई फायर भी किया है, पास की एक दुकान में व्यक्ति ने इस घटना का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। पुलिस फिलहाल आरोपियों की तलाश में जुटी है।
घटना महाराजपुरा थाना इलाके के डीडी नगर स्थित कुशवाह मार्केट की है। दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसी का बदला लेने के लिये नकाबपोश युवकों न शुक्रवार को दोनों युवकों को रास्ते में रोक कर मारपीट की है।घटनास्थल से महज 200 मीटर की दूरी पर महाराजपुरा थाने की पुलिस चौकी है। लेकिन पुलिस को इस घटना की जानकारी नहीं मिली है।
पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी
सीएसपी महाराजपुरा नरेन्द्रसिांह सिकरबार ने बताया है कि वीडियो मिला है। जिसके आधार पर मारपीट और गोलीबारी करने वाले बदमाशों की तलाश की जा रही है। हालांकि इस मामले में अभी तक कोई शिकायत करने थाने नहीं आया

