दर्दनाक हादसा-कार में जिन्दा जले 4 लोग और 3 घायल
आगर मालवा. राजस्थान के झालावाड़ जिले के रायपुर थाना क्षेत्र के सुवांस गांव के पास झालावाड़-इन्दौर हाइवे पर भीषण सड़क दुर्घटना हो गया। दो कारों के बीच हुई जबरदस्त टककर की वजह से हुआ। इस दुर्घटना में दोनों कारों में आग लग गयी। दुर्घटना में 4 लोग जिन्दा जल गये जबकि 3 गंभीर घायल है। उनका उपचार जिला अस्पताल झालावाड़ चल रहा है। जलने वाली कार में एक मप्र के निवासी बताये जा रहे है। हालांकि देर रात मृतक की पहचान नहीं हो पायी।
क्या है मामला
राजस्थान के रायपुर के माथनियां गांव निवासी लोकेन्द्र सिंह व उसकी बहन आकांक्षा कार से गांव लौट रहे थे। उसी दौरान मप्र के सोयत की ओर से सामने से आ रही दूसरी कार से उनकी आमने-सामने से टक्कर हो गयी। दुर्घटना में गाडि़यों की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों कारों में आग लग गयी। एक कार में आगर मालवा जिले के डोंगरगांव निवासी एक व्यक्ति को पुलिस और घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने बाहर निकाल लिया। लेकिन 4 लोग जिन्दा जल गये। वहीं, दूसरी कार में लोकेन्द्र और आकांक्षा को भी ग्रामीणों ने बाहर निकाल लिया। तीनों घायलों को झालावाड़ के जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। वहीं चारों मृतकों के शवों को रायपुर अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया है। मामले की जानकारी लगने पर झालावाड़ जिले के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। मृतकों की पहचान नहीं हो पायी है।

