Newsमप्र छत्तीसगढ़

दरोगा से आरोपियों द्वारा पिस्टल छीनने और हमले का प्रयास, भाई और पत्नी पर FIR दर्ज

ग्वालियर. झांसी रोड थाना में तैनात एक दरोगा (सब इंस्पेक्टर) स झांसी के नवाबाद थाना इलाके में पिस्टल छीनने की प्रयासए किया है। दरोगा थाने के बल के साथ एक धोखाधड़ी के प्रकरण में आरोपी का नोटिस तामिल नहीं होने पर पूछताछ के लिये हिरासत में लेने के लिये कहा गया था। जब आरोपी को दरोगा ने हिरासत में लिया तो आरोपी के भाई, पत्नी ने पुलिस टीम को घेर लिया। पुलिस टीम पर हमला करते हुए दरोगा से पिस्टल छीनने का प्रयास किया और आरोपी को बचा ले गये। ग्वालियर पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों को मामले की सूचना दी जिसके बाद झांसी यूपी के नवाबाद थाने में दरोगा की शिकायत पर 3 आरोपियों पर नामजद एफआईआर दर्ज की गयी है। घटना शनिवार की देर शाम की है।
क्या है मामला
झांसी रोड थाने में पदस्थ एसआई प्रकाश चंद्र चौहान मेडिकल कॉलेज के पास झांसी में रहने वाले रवि कुशवाह से पूछताछ के लिए बल के साथ गए थे। रवि कुशवाह के खिलाफ झांसी रोड थाने में राघवेंद्र भार्गव ने शिकायत की है। शिकायत में बताया गया है कि रवि कुशवाह ने अस्पताल किराए पर लिया था। अस्पताल का एग्रीमेंट भी कराया था। बाद में कुछ दिन पूर्व रवि अपने भाई के साथ अस्पताल पर पहुंचा और किराया दिए बिना अस्पताल की मशीनें, अन्य सामान लेकर चला गया। जिसकी शिकायत राघवेन्द्र ने झांसी रोड थाना में की थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर नोटिस भेजा, लेकिन आरोपी पक्ष से कोई जवाब नहीं दिया गया है। इसी मामले की पड़ताल के लिए एसआई प्रकाश चन्द्र चौहान शनिवार काे सरकारी वाहन से झांसी पहुंचे थे।
आरोपी को दबोचते ही परिजनों ने किया हमला
ग्वालियर पुलिस ने जब आरोपी रवि को पूछताछ के लिये पकड़ा और ले जाने की कोशिश की तब रवि के भाई हरगोविंद व रवि की पत्नी ने अन्य लोगों के साथ एसआई व उनके साथ आये पुलिस बल से अभद्रता करते हुए मारपीट की और दरोगा की पिस्टल छीनने का प्रयास किया और हमलावर रवि को छुड़ा ले गये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *