Uncategorized

तैनात की BSF- वक्फ कानून के विरोध में भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों ने ट्रेन रोकी और बरसाये पत्थर,

मुर्शिदाबाद में वक्फ कानून के खिलाफ उग्र प्रदर्शन (फाइल फोटो - पीटीआई)

वक्फ कानून के विरोध में भड़की हिंसा

कोलकाता. पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में एक बार फिर से वक्फकानून के खिलाफ आज शुक्रवार को हिंसा भड़क उठी। निमटीटा रेलवे स्टेशन पर कुछ प्रदर्शन करते हुए ट्रेन पर पथराव करन लगे। हिंसा की वजह से कई ट्रेनों को डायवर्ट कर दिया गया और 2 रद्द कर दिये गये है। रेलवे स्टेशन पर पथराव की वजह से 7 से 10 पुलिकर्मी घायल हो गये है।
हिंसा और आगजनी के मद्देनजर मुर्शिदाबाद के शमशेरगंज मे ंबीएसएफ के जवान तैनात किये गये है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने हिंिसा को लेकर प्रदेश की सीएम ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला है। लोगों की सहायता के लिये हेल्पलाइन नम्बर भी जारी किया गया है।
हिंसा की वजह से रेल ट्रैफिक हुआ प्रभावित
हिंसा की तरह से धुलियानगंगा और निमटीटा रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन सेवा बाधित हो गयी है। भारतीय रेलवे ने जानकारी दी है। न्यू फरक्का-अजीमगंज रेल खण्ड पर रेलवे सेवा बाधित हो गयी है। करीब 5 हजार प्रदर्शनकारी लोगोुं ने रेलवे ट्रैक पर कब्जा कर लिया है। यह प्रदर्शनकारी एलसी गेट नम्बर 42-43 के पास बैठक गये है। 53029 अजीम गंज-भागलपुर पैसेंजर और 53435 कटवा-अजीमगंज पैसेंजर ट्रेन रद्द कर गयी है। वहीं 5 ट्रेनों को डायवर्ट कर दिया गया है। जिनमें 13432 बालुरघाट-नवद्वीप धाम एक्सप्रेस, 15644 कामाख्या -पुरी एक्सप्रेस, 13141 सियापदह-न्यू अलीपुरद्वार तीस्ता तोर्सा एक्सप्रेस 05640 कोलकाता-सिलचर स्पेशल और 13456 हावड़ा-मालदा टाउन इंटरसिटी शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *