Uncategorized

तेज वर्षा से खुले तिघरा बांध 7 गेट, नदी नाले हैं उफान, आगामी 24 घंटे तेज बारिश का हैं अलर्ट

ग्वालियर. शुक्रवार की सुबह स लगातार वर्षा हुई। सुबह 8-11 बजे के बीच ही एक इंच से अधिक वर्षा दर्ज की है। शहर में कुल 672.8 मिमी वर्षा हो चुकी है। अभी तक के तय कोटे से 238प्रतिशत अधिक है। तेज वर्षा के चलते शहर में नदी-नाले उफान पर आ गये है। झरनों में पानी बढ़ गया है। यही तिघर बांध के गेट खोल दिये गये हैं। ग्वालियर शहर में वार्षिक औसत वर्षा कोटा पूरा होने के लिये अभी सिर्फ 34 मिमी और वर्षा की जरूरत है। हालांकि जिले का कोटा पूरा करने के लिये अभी लगभग 235 मिमी वर्षा और अपेक्षित है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान ग्वालियर-चम्बल संभाग में तेज वर्षा की चेतावनी दी है। ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर और शिवपुरी के लिये रेड अलर्ट जारी किया गया है।

तिघरा डैम का जलस्तर 738.20 फीट पहुंचा। - Dainik Bhaskar

ग्वालियर में बारिश से झरनों में भी पानी बढ़ने लगा है।
झमाझम वर्षा से झरने -नाले उफान पर
शहर में गुरूवार की सुबह से ही बादल छाये हुए थे। दोपहर में एक घंटे से अधिक तेज वर्षा हुई, जिससे 22.6 मिमी वर्षा दर्ज की गयी है। देर रात से रिमझिम वर्षा का सिलसिला फिर शुरू हुआ जो शुक्रवार की सुबह तक तेज वर्षा में बदल गयी। ग्वालियर के आसपास के नदी-नाले उफान पर है। शहर की लाइफलाइन कहे जाने वाले तिघरा डेम का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। आसपास के झरने बहने लगे हैं। जिससे पिकनिक स्पॉट्स पर भीड़ बढ़ने लगी है।
कैचमेंट एरिया में तेज बारिश, बार-बार फुल हो रहा तिघरा
ग्वालियर में पहली बार ऐसा हो रहा है कि जुलाई माह में ही तिघरा डैम के गेट पांच बार खुल चुके हैं। इसका सबसे बड़ा कारण तिघरा के कैचमेंट एरिया में लगातार बारिश होना है। साथ ही ककैटो, अपर ककैटो और पेहसारी बांध से भी लगातार तिघरा में पानी आ रहा है। पिछले साल यानी 2024 में केवल 11 सितंबर को दो घंटे के लिए तिघरा के गेट खोले गए थे। वहीं 2023 में भी सितंबर में गेट खोले गए थे। इस बार जुलाई में ही पांच बार गेट खोलने पड़े हैं।
MP में डिप्रेशन सिस्टम सक्रिय
मौसम वैज्ञानिक अभिजीत चक्रवर्ती के मुताबिक, दक्षिण यूपी और मध्यप्रदेश में डिप्रेशन सिस्टम सक्रिय है। बंगाल की खाड़ी तक ट्रफ लाइन पहुंचने से नमी आ रही है, जिससे बारिश हो रही है। यह मौसम अगले 24 घंटे तक बना रहेगा और उसके बाद भी हल्की बारिश होती रहेगी। मौसम वैज्ञानिक अरुणकुमार का कहना है कि मानसून ट्रफ बीकानेर, दतिया और दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश तक फैले सिस्टम के असर से ग्वालियर, शिवपुरी, श्योपुर और मुरैना में बारिश हो रही है। शुक्रवार को तेज बारिश की संभावना बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al coinbar coinbar giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş güncel best online casinos in new zealand jasminbet jasminbet giriş meritking meritking giriş meritking güncel giriş jojobet jojobet giriş jojobet jojobet giriş meritking meritking giriş meritking güncel giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş jasminbet betpark alobet alobet giriş alobet güncel giriş betcio betcio giriş betcio güncel giriş perabet perabet giriş perabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet güncel giriş matbet matbet giriş matbet güncel giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş meritking meritking giriş meritking güncel giriş jojobet jojobet jojobet jojobet holiganbet holiganbet holiganbet grandpashabet grandpashabet grandpashabet cratosroyalbet grandpashabet casinowon