Newsराष्ट्रीय

तिरूपति मंदिर में मची भगदड़ में 6 की मौत कई घायल और बेहोश

टिकट बुकिंग काउंटर के पास हादसा, 150 से ज्यादा भक्त घायल|देश,National - Dainik Bhaskar

तिरूमाला. आंध्रप्रदेश के प्रसिद्ध तिरूपति मंदिर में बुधवार को बैकुंठ द्वार पर दर्शन के लिये टिकट केन्द्रों के पास भगदड़ मचने से 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गयी। दरअसल, सुबह से ही हजारों श्रद्धालु बैकुंठ द्वारा दर्शन टिकट के लिये तिरूपति के विभिन्न टिकट केन्द्रों पर लाइन में खड़े थे। यह घटना उस वक्त हुई जब श्रद्धालुओं को बैरागी पट्टीडा पार्क में लाइन में लगने की अनुमति दी गयी थी। भगदड़ मचने से वहां अफरा-तफरी मच गयी। जिसमें मल्लिका नाम एक महिला की मौत हो गयी है।
हालात बिगड़ता देख तिरूपति पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है और स्थिति को काबू कर लिया गया हे। ऐसा बताया जा रहा है कि दर्शन के लिये टॉकन की कतार में लगभग 4 हजार लोग लगे थे। स्थिति को लेकर मंदिर समिति के चेयरमैन बीआर नायडू आपातकालीन बैठक कर रहे हैं। बैठक के बाद वहां पत्रकारों को संबोधित करेंगे।

हादसे की 3 फोटोज

खबर अपडेट की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *