डॉ. सिकरवार ने किया जनसम्पर्क
ग्वालियर- ग्वालियर पूर्व से कांग्रेस प्रत्याशी डॉण् सतीश सिंह सिकरवार ने आज वार्ड 56 के नाकाचन्द्रवदनी क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में सुबह सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ घर.घर जाकर जनसम्पर्क किया। क्षेत्रीय जनता द्वारा जगह.जगह डॉ सिकरवार का पुष्पाहार पहनाकर स्वागत किया एवं महिलाओं ने तिलक कर और नारियल देकर आर्शीवाद प्रदान किया। सैकड़ो कार्यकर्ताओं की भीड द्वारा कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाये जा रहे थे। आज सुबह करीब 8 बजे सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता डॉ सतीश सिंह सिकरवार के नेतृत्व में झॉसी रोड थाना के पास एकत्रित हुये और वहां से डॉ सिकरवार के साथ पारस विहार कॉलोनी, न्यू पारस विहार कॉलोनी, फॉरेस्ट कॉलोनी, देवनगर कॉलोनी, बजरंग नगर से होते हुये ग्रीन फिल्ड स्कूल पर समापन किया गया।
कल 2 अक्टूबर कार्यक्रम
प्रातः 8 बजे जनसम्पर्क अभियान होटल प्रभा माधवनगर के पास एकत्रिकरण, दोपहर 2ः30 बजे आनंद गुरू आश्रम में सदस्यता अभियान, शाम 5 बजे वार्ड.28 न्यू मेहरा कॉलोनी थाठीपुर बजरिया रोड में क्षेत्रीय जनता से मुलाकात, शाम 6 बजे वार्ड.21 पंचशील नगर पार्क में क्षेत्रीय जनता से मुलाकात, शाम 7 बजे वार्ड.22 तारामाई कॉलोनी में क्षेत्रीय जनता से मुलाकात, रात 8 बजे वार्ड.28 60 फुटा रोड के सामने कुम्हरपुरा में क्षेत्रीय जनता से मुलाकात एवं रात 9 बजे वार्ड.58 विजया नगर चेतकपुरी में क्षेत्रीय जनता से मुलाकात कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें।

