डॉ. सिकरवार के समर्थन में पूर्वमंत्री लाखन सिंह यादव ने किया जनसम्पर्क
ग्वालियर. पूर्वमंत्री एवं विधायक लाखन सिंह यादव ने आज कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. सतीशसिंह सिकरवार के साथ नया बाजार चौराहा से आस-पास के विभिन्न क्षेत्रों में जनसम्पर्क किया। आज सुबह लगभग 8 बजे सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता नया बाजार चौराहा पर एकत्रित हुये, कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्वमंत्री एवं कांग्रेस विधायक लाखन सिंह यादव भी नया बाजार चौराहा पहुंचे। जिसके बाद पूर्वमंत्री लाखन सिंह एवं डॉ.सिकरवार ने नया बाजार चौराहा से जनसम्पर्क शुरू किया और लोहिया बाजार, गुब्बारा फाटक, थौराठ की गोठ, भौसलें की गोठ, कलारी वाली गली, हकिम जी का बाडा, शहीद हरीसिंह की बस्ती विभिन्न गलियों में जनसम्पर्क किया। पूर्वमंत्री लाखन सिंह एवं डॉ. सिकरवार का क्षेत्रीय जनता द्वारा जगह-जगह पुष्पाहार पहनाकर स्वागत किया गया।
मितेन्द्र दर्शनसिंह एवं सत्यप्रकाश सिकरवार ने किया जनसम्पर्क
युवा कांग्रेस के लोकसभा कार्यकारी अध्यक्ष मितेन्द्र दर्शनसिंह एवं सत्यप्रकाश सिकरवार ने आज वार्ड-18 के दीनदयाल नगर के विभिन्न क्षेत्रों में डॉ. सतीशसिंह सिकरवार के समर्थन में घर-घर जाकर जनसम्पर्क किया।
मानवेन्द्र सिंह सिकरवार ‘गांधी’ ने किया थाठीपुर ब्लॉक में जनसम्पर्क
जिला पंचायत उपाध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह सिकरवार ‘गांधी’ एवं कांग्रेस थाठीपुर ब्लॉक अध्यक्ष प्रेमसिंह यादव ने ब्लॉक पदाधिकारियों के साथ घर-घर जाकर जनसम्पर्क किया।
महिला मोर्चा ने सिंधिया नगर में जनता से मांगा जनसमर्थन
कांग्रेस की महिलानेत्री श्रीमती अरूणा गुप्ता ने सिंधिया नगर में घर-घर जाकर कां्रग्रेस पार्टी की रीति-नीतिओं के बारे में जनता को बताया और डॉ. सतीशसिंह सिकरवार के समर्थन में जनसम्पर्क किया।
09 अक्टूबर कार्यक्रम
प्रातः 8 बजे चुनाव कार्यालय नाकाचन्द्रवदनी तिराहा पर एकत्रिकरण, दोपहर 3 बजे ललितपुर कॉलोनी कार्यालय में वार्ड-56 के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक, शाम 4 बजे वार्ड-21 जाटव मौहल्ला नारायण विहार कॉलोनी में बैठक, शाम 5 बजे वार्ड-60 यादव मौहल्ला हुरावली गॉव में बैठक, शाम 6 बजे वार्ड-18 सी-सेक्टर दीनदयाल नगर में बैठक, शाम 7 बजे वार्ड-21 भाईसाहब पोतनीस इन्कलेव फेस-2 गोला का मंदिर में बैठक, रात 8 बजे वार्ड-28 थाने के पास थाठीपुर बजरिया में बैठक, रात 9 बजे मोहनबाबू मंगल निवास बारादरी चौराहा ग्लोबल हॉस्पीटल के पास बैठक कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें।

