डकैतों की गैंग ने गृहमंत्री की दतिया में दी दस्तक, आधा दर्जन थानों की पुलिस जुटी डकैतों की तलाशी शुरू
ग्वालियर. इन दिनों दतिया में डकैतों को लेकर सरगर्मियां तेज हो गयी है। लोग डकैतों के भय से डरे सहमे हुए हें। इसी क्रम में दतिया पुलिस को मुखबिर से मिली खबर के बाद सिविल लाइन थाने के गांव सिंन्धवारी में कुछ डकैत देखे गये हैं। मिली सूचना पर दतिया के लगभग आधा दर्जन थानों के प्रभारी मय पुलिस बल तथा पुलिस लाईन के बल के साथ एसडीओपी सुमित अग्रवाल की देखरेख में सर्चिंग अभियान में चलाया गया। पुलिस अभी तक लगातार 3 घंटे से सर्चिंग अभियान में उतर गये।
क्या है पूरा मामला
एसडीओपी दतिया सुमित अग्रवाल ने दूरभाष के माध्यम से बताया कि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि सिविल लाइन थाना अंतर्गत गांव सिन्धवारी मौजे में कुछ लोगों को हथियार के साथ देखा गया है। इस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और पुलिस बल के साथ टीमें बनाकर मुखबिर के बताए स्थान पर पहुँचे। अभी लगातार 3 घंटे से सर्चिंग ऑपरेशन चल रहा है। आगे भी लगातार सर्चिंग जारी रहेगी। ग्रामीणों की माने तो दतिया क्षेत्र के आसपास डकैत लगातार देखे जा रहे हैं। डकैतों की सुगबुगाहट के बीच पुलिस की सक्रियता के बारे में खबर है कि लगभग सभी अधिकारी आज पूरी तरह सक्रिय हैं।

