श्रीलंका में महंगाई आसमान पर, चावल 500 और शक्कर 290 रुपए किलो
श्रीलंका. श्रीलंका में 400 ग्राम दूध 790 रुपए में, पढ़कर हैरानी हो रही है न। पड़ोसी देश श्रीलंका में दूध इतना ही महंगा मिल रहा है। चाय बनानी हो तो शक्कर आएगी 290 रुपए किलो। महंगाई तो हमारे देश में भी परेशान कर रही है। पेट्रोल-डीजल के रेट फिर बढ़ने लगे। बस अच्छी खबर ये है कि कोरोना की पाबंदियां खत्म होने वाली हैं।
श्रीलंका में महंगाई आसमान पर
एक किलो शक्कर 290 रुपए की, एक किलो चावल 500 रुपए का और 400 ग्राम दूध 790 रुपए में। पड़ोसी देश श्रीलंका में महंगाई लोगों को भुखमरी की ओर धकेल रही है। देश दिवालिया होने की कगार पर है, इसलिए नाउम्मीद हो चुके कुछ परिवार अवैध तरीके से भारत आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि भारत लाने के बदले मछुआरों ने उनसे 50 हजार से 3 लाख रुपए तक ले लिए।

