LatestNewsराज्य

ट्रांसपोर्टिंग चार्ज के नाम पर पंचायतों में लाखों का किया घोटाला

ग्वालियर. बदरवास जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत चंदौरिया में फर्जी बिलों के माध्यम से लगातार राशि आहरित की जा रही है। बिल में तारीख, क्रमांक, जीएसटी नंबर तक तो सब ठीक ठाक रहता है इसके बाद सामग्री कॉलम में मन में जो सामग्री याद आए उसका नाम लिखकर राशि दर्शाकर सरपंच सचिव अपने पंचायत खाते में दर्ज कर भुगतान कर रहे है। जैसे ही कान्हा बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर, शिव्यांश ट्रेडर्स, में.जय बालाजी ट्रेडर्स के संचालक बलराम धाकड के खाते में जैसे ही भुगतान आ जाता है तो अपना कमीशन काटकर बाकी का भुगतान सरपंच सचिव को दे देता है। इस प्रकार फर्जीवाडा हर ग्राम पंचायत में चल रहा है। पंचायत में जो कार्य किया ही नहीं गया उसके बिल बना कर राशि आहरित की गई है।
कहीं कहीं तो किसी भी कार्य में 1 लाख के कार्य को बिल में 3 या 4 लाख दर्शाकर राशि निकाली गई है। कुछ पंचायतों में ट्रांसपोर्टिंग चार्ज के नाम से लाखों रुपये का भुगतान बलराम धाकड को किया गया है लेकिन ऐसे फर्जी मामले में कोई भी कार्यवाही नहीं हो रही है। उक्त फर्मों द्वारा जीएसटी की भी चोरी की जा रही है। ट्रांसपोर्टिंग चार्ज के नाम से डाले गये बिलग्राम पंचायत चंदौरिया सरपंच, सचिव ने फर्म संचालक बलराम धाकड़ को ट्रांसपोर्टिंग चार्ज के नाम से लाखों रुपये का बिल के माध्यम से भुगतान कर दिया गया है। कर्ताधताओं ने बिल नंबर 2135 दिनांक 28 अक्टूबर 2021 को 20 हजार रुपये, बिल नंबर 531 दिनांक 4 नवम्बर 2019 को 50 हजार 630 रुपये, बिल नंबर 526 दिनांक 22 अक्टूबर 2019 को 50 हजार रुपये, बिल नंबर 647 दिनांक नहीं डाली गई 45 हजार रुपये के बिल ट्रांसपोर्टिंग चार्ज के डाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *