ज्योतिरादित्य सिंधिया ने छत्री पहुंच कर विजयाराजे सिंधिया को पुष्पांजलि अर्पित की
ग्वालियर. कटोराताल स्थित विजयाराजे सिंधिया की छत्री पर आयोजित कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित सिंधिया परिवार ने विजयाराजे सिंधिया छत्री पर पहुंच कर पुष्पाजंलि अर्पित की। इस मौके पर माधवीराजे सिंधिया, प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया, आर्यमन सिंधिया आदि ने भी पुष्पांजलि अर्पित की। उनके केन्द्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार परिवार भी साथ ग्वालियर आया है। केन्द्रीय मंत्री के साथ उनकी मां माधवीराजे सिंधिया, पत्नी प्रियदर्शनी राजे, बेटा महाआर्यमान सिंधिया आए हैं। एयरपोर्ट से वह सीधे जयविलास पैलेस पहुंचे और वहां से 10 मिनट बाद ठीक 9 बजे कटोराताल स्थित छत्री पहुंचे हैं। यहां सबसे पहले विजयाराजे सिंधिया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद उनकी मूर्ति के चरण स्पर्श कर सपरिवार आशीर्वाद लिया। आशीर्वाद लेने के बाद वह भजन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान वह काफी गंभीर भाव में बैठे नजर आए। भजन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद जयविलास पैलेस के लिए रवाना हो गए हैं।
भजन संध्या
मौके पर भजन संध्या आयोजित की गयी है। इसमें भजन गायक राजेन्द्र पारिख, सुश्री टोनपे आदि भजन प्रस्तुत किये। सभी कलाकारों के द्वारा मधुर आवाजा में भजन प्रस्तुत कियें और अंत में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सभी कलाकारों का सम्मान किया।

ज्योतिरादित्य सिंधिया सभी से वन-टू-वन मिले
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने छत्री में विजयाराजे सिंधिया को पुष्पांजलि अर्पित करने पहुंचे सभी नागरिकों से मुलाकात की। इस मौके पर गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट, ऊर्जामंत्री प्रद्युम्नसिंह तोमर, बृजेन्द्र सिंह यादव, महेन्द्र सिंसोदिया, इमरतीदेवी आदि लोग मौजूद रहें।

