ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ से कमलनाथ ने फूंका चुनावी बिगुल
शिवपुरी. पोहरी विधानसभा के बैराड़ कस्बे से कमलनाथ ने विधानसभा चुनाव के प्रचार-प्रसार का आगाज कर दिया। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ आज ग्वालियर से हेलीकॉप्टर से बैराड़ पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने जिले के संगठन के पदाधिकारियों की बैठक ली और साथ ही पत्रकारों से चर्चा। पत्रकारवार्ता के बाद कमलनाथ ने बैराड ़ की अनाज मंडी परिसर में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। कमलनाथ की इस आमसभा का सुनने के लिये हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए।
सिंधिया के गढ़ से चुनावी रण की शुरूआत
गौरतलब है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के माध्यम से 23 कांग्रेसी विधायक सिंधिया के साथ भाजपा में शामिल हुए थे। इसके चलते 15 महीने के अन्दर कमलनाथ की बनी बनाई सरकार गिर गयी थी। कमलनाथ की सरकार गिराने में सबसे अधिक ग्वालियर चम्बल संभाग के विधायकों की संख्या थी। संभवतः आज कमलनाथ चुनाव की तैयारियों का बिगुल सिंधिया के गढ़ में फूंक दिया है। कमलनाथ ने कहा है कि विधायकों को मैं भी खरीद सकता था लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया। उन्होंने अपने कार्यकर्त्ताओं से कहा कि 7 महीने शेष बचे हैं जनता एक बार फिर से जवाब देने के लिये बैठी है।
बसपा कार्यकर्त्ता ने थामा कांग्रेस का दामन
कमलनाथ की आमसभा में पोहरी विधानसभा से 2 बार बहुजन समाज पार्टी से चुनाव लड़ चुके कैलाश कुशवाह ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। इस बीच भरे मंच से कमलनाथ ने कैलाश कुशवाह से कहा है कि आते-आते देर कर दी। मैंने 3 वर्ष पहले ही कांग्रेस में शामिल होने की बात कहीं थी।

