जो काम मुन्नालाल नहीं कर पाये उस काम के लिये नरोत्तम मिश्रा अपनी जान लगा देंगा, यह मेरा आपसे वादा है-डॉ. नरोत्तम मिश्रा
ग्वालियर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ 15 माह के शासन में 15 मिनट के लिए ग्वालियर चंबल अंचल नहीं आए। उनको इस क्षेत्र से बू आती थी, इस ग्वालियर चंबल अंचल के कारण ही कमलनाथ मुख्यमंत्री बने थे और कमलनाथ ने सर्वाधिक उपेक्षा इस अंचल की, अब वह वोट मांगने आ रहे हैं। कमलनाथ के सामने तो अगर डॉ. सतीश सिकरबार पहुंच जाएं तो वह डॉ. सतीश को भी नहीं पहचानेंगे, क्योंकि कमलनाथ पर उम्र हावी हो गई है। कमलनाथ ने केपी सिंह, दिग्विजय सिंह, गोविंद सिंह सभी को घर बिठा दिया। यह बात आज अग्रसेन चैराहा मुरार में आमसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कही।
ग्वालियर की सर्वाधिक उपेक्षा पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने की कमलनाथ सरकार सदी की सबसे भ्रष्ट सरकार थी
उन्होंने कहा कि हमारे शिवराज हर माह अंचल आते हैं, इस चुनाव की विशेषता यह है कि कांग्रेसी काम के नाम पर वोट नहीं मांग रहे हैं, हमें गाली देकर वोट मांग रहे हैं। कमलनाथ की सरकार सदी की सबसे भ्रष्ट सरकार थी, वल्लभभवन दलालों का अड्डा बन गया था, पर्दे के पीछे से सरकार कोई और चला रहा था, डोर किसी और के हाथ में थी।
नरेंद्र मोदी ने विश्व में भारत माता के माथे को गौरवान्वित किया
उन्होंने कहा कि मुन्ना भैया भारतमाता की जय बोल रहे हैं, यह संगत का फल है, कुछ विदेशी और पाश्चात्य संस्कृति के लोगों ने कांग्रेस की स्थापना की और आज भी कांग्रेस की अध्यक्ष विदेशी है। एक ओर हमारे नेता और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं, जिन्होंने विश्व में भारत माता के माथे को गौरवान्वित किया है, देश में आतंकवाद को खत्म किया है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि केंद्र में मोदी सरकार के आने से पहले एनाउंस होता था कि आप स्टेशन में किसी भी पड़ी वस्तु को न छुएं, यह बम हो सकता है। लेकिन यह आवाज आजकल सुनाई नहीं देती। आज पाक की तरफ से गोली चलती है तो भारत की तरफ से गोला चलता है। पहले पाक कश्मीर मांगता था आज वह भारत से भीख मांगता है, उसी श्री मोदी की पार्टी के प्रत्याशी मुन्नालाल गोयल है। दूसरी तरफ राहुल गांधी है, जो कहते थे 10 दिन में कर्जा माफ नहीं हुआ तो हम मुख्यमंत्री बदल देंगे, राहुल की तुलना श्री मोदी से करते हुए कहा कि कोई पासंग ही नहीं है।
मुन्नालाल के पीछे पूरी सरकार खड़ी है
उन्होंने कहा कि विपक्षी प्रत्याशी खुद के परिवार के विकास के लिए कांग्रेस में गया है, आप मुन्नालाल को जिताओ और माफियाओं को हराओ, मुन्नालाल आपके लिए दिन.रात काम करेंगे। मुन्नालाल के पीछे पूरी सरकार खड़ी है। अंत में उन्होंने उपस्थित जनता से हाथ उठाकर विजय संकल्प दिलवाया।
3 नवंबर को लोकतंत्र का महापर्व है
भाजपा प्रत्याशी मुन्नालाल गोयल ने कहा कि 3 नवंबर को लोकतंत्र का महापर्व है, जनता के सामने सवाल यह है कि 2018 में चुनाव जीतने के बाद भी मैंने विधायक पद से इस्तीफा क्यों दिया, मुझे तो कमलनाथ ने मंत्री पद का आफर दिया था, मैंने उनका यह आफर ठुकरा दिया। हमारा मकसद जनता की सेवा करना है और सामने वाली प्रत्याशी का मकसद घर का विकास। उन्होंने कहा कि हमारा और हमारी पार्टी का मुख्य लक्ष्य क्षेत्र में विकास हो, गरीब तरक्की करें और क्षेत्र में शांति सदभावना बनी रहे। हमारा क्षेत्र गुंडा.माफियाओं का क्षेत्र नहीं है, हमारा क्षेत्र अमन का क्षेत्र है। मैंने तो क्षेत्र के विकास और अपने नेता के कारण कांग्रेस छोड़ी, हमारे सामने वाले ने क्यों छोड़ी, उसके परिवार को भारतीय जनता पार्टी ने 7 टिकट दिए, फिर भी वह भाजपा को सामंतवादी पार्टी कहते हैं, वह केवल अपना स्वार्थ और ठेकेदारी देखते हैं।
सांसद विवेक शेजवलकर ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आप मुन्नालाल गोयल के पक्ष में मतदान करके, मुन्नालाल गोयल के हाथ मजबूत करके शिवराज के हाथ मजबूत करें। एक बार फिर भाजपा का परचम आपके मत से ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में फैलेगा।
स्वागत भाषण देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी ने कहा कि कमलनाथ ने ग्वालियर के विकास को रोका था और प्रदेश की शिवराज सरकार ने ग्वालियर चंबल के विकास के लिए अपना खजाना खोल दिया, इसलिए ग्वालियर के विकास के लिए आप भाजपा के प्रत्याशी मुन्नालाल गोयल को भारी मतों से विजयी बनाएं।
चुनावी सफल आमसभा के पीछे विवेक मिश्रा की रणनीति आई काम
ग्वालियर में उपचुनाव की यह पहली आमसभा थी जिसमें सबसे अधिक भीड़ दिखाई दी, मुरार आयोजित वाली आमसभा की तैयारी की बागडोर भाजपा नेता विवेक मिश्रा के हाथों में थी और इसी का परिणाम है कि मुरार के सदर बाजार में पैर रखने तक के लिये जगह नहीं थी। ग्वालियर इस चुनावी आमसभा की तैयारी में विवेक मिश्रा के साथ भारत भूषण शर्मा सहित पूरी टीम को लगा रखा था। जो नेता इस चुनावी आमसभा में मौजूद नहीं थे वह अपने समर्थकों से फोन पर पूछ रहे थे कि आमसभा की कितनी भीड़ है उन्हें आमसभा की भीड़ भरोसा नहीं था तो वह क्रॉस चैक इंटेलीजेंस के फिगर से कर रहे थे। इस आमसभा की सफलता के पीछे विवेक मिश्रा की कामयाबी और सफल प्लानिंग थी। रैली में आये डॉ. नरोत्तम मिश्रा का 12 बड़ी मालाओं से स्वागत किया गया है। जबकि चुनावी आमसभा में महज एक ही बड़ी माला से मुख्य वक्ता का स्वागत किया जाता है। इसके अलावा डॉ. नरोत्तम मिश्रा का शॉल श्रीफल, भगवान परशुराम की तस्वीर और पीतल के फरसे के रूप में स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया।
रैली के साथ पहुंचे डॉ नरोत्तम मिश्रा आमसभा स्थल पर
इससे पहले डॉ. नरोत्तम मिश्रा का ग्वालियर आगमन पर रैली स्थल मार्ग तक भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिटी सेंटर तिराहा, झलकारी बाई प्रतिमा, मेला तिराहा, बलवंत नगर, थाटीपुर चौराहा, सुरेश नगर तिराहा, कुम्हरपुरा, नदी पुल, नदी पार टाल, नर्मदा कालोनी, बारादरी चौराहा, गिर्राजी का मंदिर तक पुष्पवर्षा से भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर मंच पर पूर्व मंत्री ध्यानेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी, धीरसिंह तोमर, जयसिंह कुशवाह, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा, श्रीमती समीक्षा गुप्ता के अलावा भारत भूषण शर्मा, राजेन्द्र सेठ, राजू कुकरेजा, विवेक मिश्रा आदि लोग मंच पर उपस्थित रहें। सहित अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

