जेसीआई ग्वालियर सुरभि द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित किया जाएगा महिला सम्मान समारोह
ग्वालियर JCI सुरभि संस्था द्वारा ऑनलाइन जूम मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में नेशनल ट्रेनर जेसी आई सेनेटर रितिका गुप्ता उपस्थित रही। अध्यक्ष जेसी HGF वंशिका राजवाड़े द्वारा रितिका का स्वागत किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में JC आस्थाओं का वाचन किया गया।अध्यक्ष वंशिका ने आगामी माह में 10 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर होने वाले कार्यक्रम सशक्त महिला सम्मान समारोह की रूपरेखा रखी।
कीनोट स्पीकर रितिका ने बताया कि महिला सम्मान समारोह में महिलाओं को उनके सामाजिक दायित्वों के आधार पर सम्मान किया जाएगा एवं कार्यक्रम को स्लोगन दिया *अस्तित्व-an identity…!!!
“नारी का… नारी को…नारी के लिए… नारी से…. सम्मान समारोह* महिला सम्मान को तीन कैटेगरी में विभाजित
कैटेगरी A – वह महिलाएं जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण अपने परिवार जीविका चलाने के लिए कार्य करती हैं।
केटेगरी B – वह महिलाएं जो घर में रहकर कार्य करती हैं एवं अपने फैमिली को बिजनेस में सपोर्ट करती हैं ।
कैटेगरी C – अध्याय से बाहर की महिलाएं जिन्होंने अपनी पहचान निम्न क्षेत्र में स्वयं बनाई है जैसे- एजुकेशनल,मेडिकलएंड मेडिकल साइंस,पॉलीटिकल,एनट्रोपिनोर (योगा ,ब्यूटीशियन, सोशल वर्कर, बिजनेस वूमेन ,आर्टिस्ट) , एडमिनिस्ट्रेशन ,साहित्य आदि। महिलाओं को सम्मान स्वरूप प्रशस्ति पत्र, अवार्ड ,उपहार प्रदान किया जाएगा।
मीटिंग के दौरान सभी सदस्यों को मोटिवेट किया की इस भव्य कार्यक्रम में सभी को कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करना है और कार्यक्रम को सफल बनाना है। कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु एवं अन्य जानकारी के लिए 9516621135 पर संपर्क करें। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जेसी वंशिका राजवाड़े ने की एवं आभार सचिव जेसी पिंकी गुप्ता ने किया।
इस कार्यक्रम में नीलम अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, किया रचना सिंह, राशि गुप्ता, मधु अग्रवाल, रेनू जैसवाल ,संध्या मोर, शिखा गोयल, आभा अग्रवाल, रेनू गर्ग, रेखा गुप्ता, रानी गोयल, प्रियल दासवानी, पूर्णिमा , सुनीता अग्रवाल, सुनीता सोनी, दीपा अग्रवाल, रीटा तनेजा, माधुरी गुप्ता, आशा , निशा तेलांग, दीप्ति आदि उपस्थित थे। यह जानकारी संस्था की पी आर ओ जेसी मोनिका शर्मा और जेसी दिपिका विटवेकर द्वारा दी गई।

