नारकोटिक्स टीम ने पकड़ी खेती में की जा रही अफीम की खेती
ग्वालियर. नारकोटिक्स कमिश्नर राजेश डाभरे के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थ के विरोध में चलाये जा रहे अभियान के तहत 26 फरवरी से केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो () ग्वालियर व कोटा की टीम ने सवाई माधोपुर की बामनवास थाना के इलाके में कोउगांव में सोफ की खेती की आड़ में लगाये लभग 6430 पौधों को उखाड़कर नष्ट किया गया है।
केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो से मिली खबर के अनुसार बामनवास थाना के इलाके में एक गांव में करीब 2 बीघा में अन्य फसल की आड में अफीम की खेती की जा रही और अब इसके पकने का समय आते-आते ही इसमें से अफीम निकालने का कार्य जल्दी ही किया जायेगा। यह खेत किसका है तथा किसके द्वारा यह खेती की जा रही है उसको लेकर स्थानीय प्रशासन से जानकारी लेकर आगे की कार्यवाही ब्यूरो द्वारा की जायेगी। ब्यूरो की टीम का नेतृत्व कोटा अधीक्षक मावल, ग्वालियर अधीक्षक वीएस कुमार ने किया। कार्यवाही करने वाली टीम में इंस्पेक्टर बीपी सिंह, एलसी पंवार, रजनीश शर्मा, जेपी मीणा, सुजीत, एसआई गजराज मीना, वाहन चालक लारेंस, विष्णु और मुलेश आदि ने आरोपी को पकड़ने कड़ी मशक्कत की।

