LatestNewsराज्य

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में एनकाउंटर, 1 जवान शहीद मेजर, समेत 4 जवान घायल, एक आतंकी मारा

जम्मू कश्मीर. कुपवाड़ा में शनिवार सुबह एनकाउंटर में एक जवान शहीद हो गया, जबकि मेजर समेत 4 जवान घायल हैं। मुठभेड़ माछिल सेक्टर के पास जंगल एरिया में हुई। इसमें एक पाकिस्तानी आतंकी के मारे जाने की खबर है। रक्षा विभाग के सूत्रों के हवाले से बताया- पाकिस्तानी बॉर्डर एक्शन टीम आतंकियों की घुसपैठ करा रहा था। बॉर्डर एक्शन टीम के साथ SSG कमांडो और पाकिस्तानी सेना के सैनिक आतंकवादी संगठनों के साथ आतंकियों को कश्मीर भेज रहे थे।

कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर में हुए एनकाउंटर के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। - Dainik Bhaskar
सुरक्षाबलों को कुपवाड़ा के कमकारी इलाके में इनकी खबर मिली। सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने फायरिंग कर दी। हमले के बाद आतंकियों के जंगल में भागने की आशंका है। सुरक्षाबल जंगल में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।
यह हमला कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ के एक दिन बाद हुआ है। 26 जुलाई को पीएम मोदी ने कारगिल से पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा था- भारतीय सेना आतंकवाद को कुचल देगी और दुश्मन के मंसूबों का मुंहतोड़ जवाब देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *