जन्मदिन की पार्टी में बुलाकर छात्रा से बॉयफ्रेंड ने किया रेप और बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर करता रहा यौन शोषण
ग्वालियर. एक 10वीं कक्षा की छात्रा के साथ उसके बॉयफ्रेंड ने दुष्कर्म किया है। उसने अपने दोस्त के जन्मदिन पार्टी में बुलाकर छात्रा को नशीली दवा मिली कोल्डड्रिंक पिला दी और इसके बाद उसे रूम में ले जाकर रेप किया है। इस बीच बॉयफ्रेंड ने छात्रा की न्यूड फोटो और वीडियो भी शूट कर लिया है। होश में आने पर जब लड़की ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी।
ब्लैकमेल कर किया योन शोषण रहा
यह घटना जनवरी 2024 की सिटीसेंटर के कंफर्ट होटल की है। बदनामी के डर से छात्रा चुप रही तो बॉयफ्रेंड उसे ब्लैकमेल कर शोषण करने लगा। उसे बार-बार होटल या अपने दोस्तों के रूम पर बुलाता था। जब छात्रा परेशान हो गयी तो विश्वविद्यालय थाने में सोमवार की रात शिकायत की है। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
क्या है घटनाक्रम
लड़की की उम्र 18 साल है और वह भिण्ड शहर की रहने वाली है। पीड़िता ने बताया कि वह अभी नाका चंद्रवदनी में रह रही है। पढ़ाई के दौरान उसकी दोस्ती पनिहार के बनवार निवासी गोपाल प्रजापति के पुत्र सचिन से हो गई। उसके बाद दोनों की सोशल मीडिया पर बातचीत होने लगी। बाद में दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे थे। जनवरी 2024 में सचिन ने उसे अपने एक दोस्त के बर्थडे में इनवाइट किया। जब उसने आने से इनकार किया तो लड़के ने कहा कि वह उसका सबसे अच्छा दोस्त है और पार्टी वह दे रहा है, इसलिए उसे बुलाया है। उसकी बात मानकर वह सिटी सेंटर स्थित होटल कंफर्ट में पहुंची तो वहां पर आरोपी उसे एक कमरे में ले गया। जहां पर कोई नहीं था। जब उसने दोस्तों के बारे में पूछा तो उसका कहना था कि दोस्त आने वाले हैं और रूम भी सजाना है और उसे उसकी मदद चाहिए।

