छात्र की मौत के बाद इंटरनेट बंद, सैकड़ों वाहन आग के हवाले, शहर और अस्पताल में भारी पुलिस तैनात

उदयपुर. सम्प्रदायिक माहोल में सैकड़ों वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया है। मामला था देवराज पर अयान ने चाकुओं से हमला किया था जिसकी रविवार की दोपहर में मौत हो गयी है। इसके बाद फिर से माहौल गरमा गया। इस वजह से इंटरनेट को बंद कर दिया गया था। 4 दिन पूर्व 16 अगस्त को देवराज पर अयान ने चाकुओं से हमला कर दिया था। पिछले चार दिनों से घायल छात्र का उपचार चल रहा था, इसके चलते दोपहर 3 बजे तबियत बिगड गयी थी। इसी बीच उसने दम तोड दिया। देवराज की मौत के बाद अस्पताल के बाहर भारी पुलिस बल तैनात करदिया गया है। छात्र के शव को मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया है।
छात्र की मौत के बाद विभिन्न संगठनों के कार्यकर्त्ता अस्पताल में पहुंच गये और नारेबाजी करते हुए इमरजेंसी गेट के सामने एकत्र होना शुरू हो गया है। लोगों का कहना है कि 4 दिन तक हमसे झूठ कहते रहे, गुमराह करते रहे। आज अगर डिक्लेयर करना था तो रात को करते। आप तो दिल्ली ले जा रहे थे। जयपुर ले जा रहे थे। हमसे झूठ क्यों बोला, आज अचानक मौत कैसे हुई है। मृतक छात्र की मां ने दोषी को सजा देने की मांग की है। उदयपुर ग्रामीणा विधायक फूलसिंह मीणा, कलेक्टर अरविंद पोरवाल, एसपी योगेश गोयल सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद रहें।



बहनों ने घायल छात्र को बांधी थी राखी
इससे पहले दोपहर करीब 2:15 बजे घायल छात्र को सगी बहन सुहानी और चचेरी बहनों ने राखी बांधी। कलेक्टर की स्वीकृति मिलने के बाद बहनें अस्पताल पहुंचीं और भाई को राखी बांधकर उसके दीर्घायु होने की प्रार्थना की।
बाजार से लेकर चौराहों पर पुलिस फोर्स तैनात
शहर में बाजार से लेकर विभिन्न चौराहों पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। अफवाहों से शहर को बचाने के लिए नेट बंद है। एमबी अस्पताल के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है।
गृह राज्यमंत्री ने की शांति बनाए रखने की अपील
गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने लोगों से धैर्य बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा- घटना दुखद है। सरकार ने पूरी कोशिश की। आम जनता से अपील है कि आपसी सौहार्द बनाए रखें।

