LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

चुनाव आयोग ने रतलाम, खरगोन के कलेक्टर और जबलपुर, भिंड के SP को हटाया

भोपाल. विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होते ही चुनाव आयोग का डंडा चलना शुरू हो गया है। बुधवार रात 9 बजे भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शासन ने दो जिलों- खरगोन और रतलाम के कलेक्टर और दो जिलों- भिंड और जबलपुर के पुलिस अधीक्षकों को तत्काल प्रभाव से हटा दिया। उनके अधीनस्थ अधिकारियों को तत्काल प्रभार भी सौंप दिया है।
कलेक्टरों को राज्य मंत्रालय बुला लिया गया
जिला पंचायत सीईओ को कलेक्टर का प्रभार सौंपते हुए हटाए गए दोनों कलेक्टरों को राज्य मंत्रालय बुला लिया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों को एसपी का प्रभार सौंपा गया है। खरगोन से कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा और रतलाम से कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी को हटाया गया है। वहीं जबलपुर से पुलिस अधीक्षक तुषारकांत विद्यार्थी को और भिंड से पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री को हटाया गया है।
नेता प्रतिपक्ष ने की शिकायत
भिंड के पुलिस अधीक्षक को लेकर विधानसभ में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने शिकायत की। वहीं जबलपुर के पुलिस अधीक्षक को लेकर निवाडी जिले की पृथ्वीपुर विधानसभा उपचुनाव के समय कांग्रेस ने शिकायतें की थी। हटाए गए अधिकारियों के स्थापना पर नई तैनाती के लिए राज्य शासन की ओर से तीन नामों का प्रस्ताव निर्वाचन आयोग को भेजा जाएगा वहां से एक नाम तय होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al matbet bahiscasino pashagaming pashagaming betpas betpas giriş perabet perabet giriş perabet perabet giriş matbet matbet giriş padişahbet virusbet virüsbet