चिरवाई तिराहे पर स्थापित मिहिर भोज की मूर्ति तो तोड़फोड़, शिकायत पर हुई एफआईआर
ग्वालियर. गुर्जर समाज द्वारा मंगलवार की रात स्थापित की गयी सम्राट मिहिर भोज की मूर्ति के साथ अज्ञात बदमाशों ने तोड़फोड की, बदमाशों ने मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया। जब समाज के लोगों ने बदमाशों को रोकना चाहा तो उन्होंने अभद्रता की। समाजजनों ने बदमाशों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की हैं।
कम्पू थाना क्षेत्र के चिरवाई नाका तिराहे पर स्थापित सम्राट मिहिर भोज की मूर्ति के साथ छेड़छाड के मामले में गुर्जर समाज के युवाअध्यक्ष समाजजनों के साथ थाने पहुंचे। यहां पुलिस को लिखित शिकायत की है कि 8 सितम्बर को लगभग रात 10.30 बजे मोटरसाईकिल सवार 3 नकाबपोश बदमाशों ने मिहिर भोज की मूर्ति हथौड़ी से तोड़फोड़ कर दी। शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घटना के चश्मदीद
घटना के समय मौजूद साक्षी बंटी गुर्जर का कहना है कि उसने तीनों बदमाशों को मूर्ति के साथ छेड़छाड़ करने से रोका तो बदमाशों ने उसके साथ अभद्रता की और उसके बाद मौके से भाग निकले। मूर्ति खण्डित होने से समाजजनों में रोष है।

