Latestराज्यराष्ट्रीय

ग्वालियर से दुष्कर्म के आरोप में मिर्ची बाबा गिरफ्तार

ग्वालियर. पुलिस ने बहुचर्चित मिर्ची बाबा को रात में गिरफ्तार किया है। मिर्ची बाबा पर भोपाल के गोविंदपुरा थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली टीम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश डंडोतिया की टीम ने भोपाल के इनपुट पर बाबा को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक ग्वालियर पुलिस को भोपाल से इनपुट मिला था कि मिर्ची बाबा पर दुष्कर्म का मामला दर्ज है और वे इस समय ग्वालियर में हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश डंडोतिया व उनकी टीम ने इनपुट के आधार पर होटल नारायणन के पास से मिर्ची बाबा को रात में गिरफ्तार कर लिया और भोपाल पुलिस को सौंप दिया है। बताया जाता है कि इस संबंध में भोपाल पुलिस कमिश्नर ने SSP ग्वालियर को फोन किया था।

ऐसा  बताया जाता है कि भोपाल के गोविंदपुरा थाने में 17 जुलाई 2022 को रायसेन की एक महिला ने मिर्ची बाबा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। इसके बाद पुलिस ने जांच के बाद मामले को दर्ज किया था। पुलिस ने FIR  दर्ज कर ली और बाबा की गिरफ्तारी को लेकर रणनीति बनाने लगी। ऐसा बताया जाता है कि भोपाल पुलिस को सूचना मिली कि मिर्ची बाबा ग्वालियर में हैं। इसके बाद भोपाल पुलिस ने ग्वालियर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद ग्वालियर पुलिस ने बाबा को पकड़ने के लिए टीम को लगाया। रात में होटल नारायणन के पास बाबा को पुलिस ने दबोच लिया।

मिर्ची बाबा काफी चर्चित हैं और विधानसभा चुनाव में काफी कांग्रेस के पक्ष में काफी सक्रिय रहे है। पिछले दिनों कांग्रेस विधायक के विवाद में समझौता भी कराया था। साथ ही कुछ महीने पहले मुरैना में मिर्ची बाबा पर हमला भी हुआ था। इस हमले में बाबा ने पहले शिकायती आवेदन भी दिया था। बाद में आवेदन को वापस भी ले लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al queenbet holiganbet casinoroyal betplay bahiscasino jojobet jojobet giriş avrupabet avrupabet giriş avrupabet güncel