ग्वालियर व्यापार मेले में फिर चले लात-घूंसे, ग्राहक को लेकर दो झूले के कर्मचारी भिड़े
ग्वालियर. व्यापार मेले के झूला सेक्टर में दो पक्षों में हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। बताया जा रहा है कि मेला घूमने आए सैलानियों को लेकर दो अलग-अलग झूलों के कर्मचारियों में विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों कर्मचारियों एक दूसरे के साथ जमकर मारपीट करने लगे वही मेला घूमने आए किसी सैलानी ने मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो जैसे ही पुलिस के संज्ञान में आया पुलिस ने तत्काल वीडियो के आधार पर मारपीट करने वाले लोगों की तलाश शुरू कर दी है।
यह था मामला
बता दें कि मिले के झूला सेक्टर में ग्राहकों को लेकर दो झूले के कर्मचारी आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते यह विवाद लात घूसे और मारपीट में तब्दील हो गया। मारपीट का यह वीडियो बुधवार शाम का बताया जा रहा है। पता चला है कि मेला घूमने आए कुछ सैलानियों को अपने झूले में बैठाने को लेकर दो झूले के कर्मचारियों की आपस मे बहस हो गई थी। देखते ही देखते बहस गाली गलौज और मारपीट में बदल गई। वही मारपीट का यह वीडियो मेला घूमने आए किसी सैलानी ने अपने मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। लेकिन हैरत की बात है कि मेला के झूला सेक्टर में इतनी भीड़ भाड़ होने के बावजूद भी आदा दर्जन से ज्यादा झूला कर्मचारी एक दूसरे के साथ मारपीट कर हंगामा करते रहे, लेकिन पुलिस को इस हंगामे और मारपीट की भनक तक नहीं लगी। वही मारपीट का यह वीडियो जैसी पुलिस अधिकारियों को संज्ञान में आया पुलिस ने तत्काल वीडियो के आधार पर मारपीट करने वाले लोगों की तलाश शुरू कर दी है।
तलाश में जुटी पुलिस
गोला का मंदिर थाना सर्किल के एडिशनल एसपी राजेश दंडोतिया कहना है कि सोशल मीडिया पर एक मारपीट का वीडियो सामने आया है। वीडियो को संज्ञान में ले लिया है जल्दी मारपीट करने वाले युवाओं को हिरासत में ले लिया जाएगा।

